गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश

  • लंपी वायरस से बचाव के लिए एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, टीकाकरण के लिए और तेज होगा अभियान
  • लंपी वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने की स्थिति की समीक्षा, स्थगित रहेगा पशु मेलों का आयोजन
  • संक्रमित, स्वस्थ व गैर संक्रमित गोवंश के लिए हो पृथक-पृथक बाड़ों की व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के प्रबंधन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
———————
■ हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है। प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा। स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशुमेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए। अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए। पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए।

■ लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाना जरूरी है। टीके की उपलब्धता के लिए। यह मच्छर इत्यादि से फैलने वाला वायरस है, ऐसे में ग्राम्य विकास, नगर विकास और पशुपालन विभाग परस्पर समन्वय से गांव व शहरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। किसी भी दशा में संक्रमण का प्रसार न हो।

■ लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश, स्वस्थ हुए गोवंश और गैर संक्रमित गोवंश के लिए पृथक-पृथक बाड़े की व्यवस्था की जाए। निराश्रित गोवंश स्थलों/कान्हा उपवनों के साथ-साथ आम पशुपालकों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए।

● निराश्रित गोवंश संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं। वर्तमान में 6889 निराश्रित गोवंश स्थलों में 11.89 लाख गोवंश संरक्षित हैं। इनके साथ-साथ गोवंश संरक्षण के लिए संचालित मुख्यमंत्री सहभगिता योजना के भी आशातीत परिणाम मिले हैं। अब तक 01 लाख 85 हजार से अधिक गोवंश इस योजना के तहत गो-सेवकों को सुपुर्द किए गए हैं। निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में ₹30 प्रति गोवंश की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। अब इसे बढाकर ₹50 प्रति गोवंश किया जाए। इस संबंध में कोई भी बकाया अवशेष न रहे।

● राज्य सरकार पशु संवर्धन, संरक्षण के लिए सेवाभाव के साथ सतत प्रयासरत है। गोवंश सहित सभी पशुपालकों के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी ) का होग...
Corona Update: देश समेत गौतमबुद्ध नगर की हर छोटी -बड़ी कोरोना अपडेट से होइए रूबरू, पढ़ें पूरी खबर
ईडी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार
मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे - सतीश कनारसी , किसान कामगार मोर्चा संगठन
मठ के क्लर्क की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शिक्षक सम्मान में भागीदारी
BEGINNING स्कूल के बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन और इन्हरव्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने हर्सोल्लास के साथ मनाया शिक्षक ...
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में "स्पर्श स्पोर्ट्स लीग" का भव्य आगाज़, 750 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्स...
ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एनसीआर में मामूली रूप से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
दिल्ली दंगा: हाईकोर्ट ने ताहिर हुसैन की सभी जमानत याचिकाओं पर पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दादरी ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार, अभिषेक टाइगर बने ब्लाक कार्यकार...
गौतम बुद्ध नगर में शीत लहर से बचाव के लिए बनाए जाएंगे रैन बसेरे, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए निर्दे...
नैसकॉम फाउंडेशन और एसएमई काउंसिल ने की एमएसएमई दिवस पर पिछड़े वर्ग युवाओं के अपस्किलिंग प्रोग्राम की...
विश्व संवाद केंद्र ने किया नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन