श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत नन्दोत्सव व प्रभुपाद का मना जनमोत्सव

ग्रेटर नोएडा: भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत तीसरे दिन बहुत हर्षोल्लास के साथ नन्दोत्सव और इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रीकृष्ण कृपामूर्ति ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी के बाद शुक्रवार को नन्दोत्सव मनाया गया, बच्चों ने श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया, इस्कॉन युवा मंच द्वारा प्रभुपाद की शिक्षाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पंडाल की हर स्टाल पर भक्त उत्साहपूर्वक आने वाले दर्शनार्थियों का स्वागत करते रहे। इस तीन दिनों के महोत्सव में बदरायण प्रभु द्वारा संचालित बुक स्टाल पर प्रभुपाद द्वारा रचित विभिन्न ग्रंथों की 600 प्रतियों और श्रीमदभागवतम का वितरण हुआ। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के प्रचार प्रभारी स्वरूप आनंद प्रभु ने बताया कि इस्कॉन अगले वर्ष होली के अवसर पर गत वर्षों की भांति गौर पूर्णिमा का तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा।

यह भी देखे:-

बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण के ये 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एचसीएल टेक का दौरा किया: प्रौद्योगिकी के भविष्य को समझने का अ...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही, आम्रपाली गोल्फ होम्स पर ₹25,200 का जुर्माना
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नही हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमां हमारा
जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों के जश्न का दूसरा दिन: संगीत, नृत्य और मिमिक्री से रंगा हुआ कार्यक्रम
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, जरूरतमंद बछोङ में आवश्यक सामग्री का व...
COVID 19 : ALL IN ONE CONTROL ROOM का संचालन शुरू, पढ़ें और लाभ उठायें
पेट्रोल के बाद अब दूध की बारी, 1 मार्च से 100 रुपये लीटर बिकेगा दूध, जानिये- क्या है सच्चाई
शाहबेरी के होम बायर्स के साथ ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारीयों ने की बैठक में क्या हुआ , पढ़ें पूरी खबर
AUTO EXPO 2018 : HYUNDAI का स्वच्छ भारत अभियान, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान के साथ लॉन्च किया 'SwachhC...
मरते दम तक हक व सच की लड़ाई लड़ूंगा-- Navjot Singh Sidhu
देशभर में आज राखी की धूम, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
तीन दिन से युवक लापता, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
गीता सबके लिए सब काल में पुस्तक का हुआ विमोचन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो, डॉ0 श्रॉफ चैरिटी आई, अंसल प्लाजा ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर