किसानों का लगातार धरना जारी, 12 सितम्बर को प्राधिकरण पर ताला लगाने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 116 दिन से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। इसी कड़ी में आंदोलन के 116 वें दिन धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता जगदीश नंबरदार ने की। संचालन अजय पाल भाटी ने किया। किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा 12 सितंबर को डेरा डालो घेरा डालो प्रोग्राम के तहत प्राधिकरण को बंद किया जाएगा जिसके लिए महिलाओं नौजवानों किसानों और भूमिहीनों की चार टीम क्षेत्र में प्रचार कार्य में लगी हैं किसान सभा के युवा नेता मोहित नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान पूरी तरह संगठित हैं और 12 सितंबर को हजारों की संख्या में प्राधिकरण पर डेरा डालकर प्राधिकरण को बंद करने का कार्य करेंगे। प्रशांत भाटी ने कहा कि आज घंघोला गांव में पुस्तकालय स्थल पर नौजवानों की बैठक की गई जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे उपस्थित नौजवानों ने 12 सितंबर के आंदोलन में बड़ी संख्या में आने का वादा किया मीटिंग को संबोधित करते हुए नौजवान नेता अभय भाटी ने कहा कि लड़ाई आर पार की है मुद्दों को हल करके ही दम लेंगे हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधियों में कोई दम नहीं है उन्होंने आज तक किसानों की किसी भी समस्या को प्राथमिकता पर नहीं लिया है न ही कभी उसके लिए कोई कोशिश की है न ही कभी उसके लिए कोई आवाज उठाई है जो कुछ भी हुआ है वह संगठित किसानों के प्रयासों से ही संभव हुआ है इस बार भी हम अपने संगठन और एकता के दम पर ही सफलता प्राप्त करेंगे। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि पूर्व में जितने भी आंदोलन हुए हैं वह सब किसानों के संगठित प्रयास का नतीजा थे जो कुछ भी आज तक हासिल हुआ है वह भी किसानों के संगठित आंदोलन का नतीजा है किसान सभा हमेशा अपना आंदोलन अपने संगठन लोगों के दम पर करती है आंदोलन ऐतिहासिक है जिसमें सैकड़ो लोग रोज धरना स्थल पर आ रहे हैं 12 तारीख को डेरा डालो घेरा डालो प्रोग्राम में हजारों किसान हिस्सा लेंगे आज धरना स्थल पर मोनू मुखिया, करण सिंह नागर, नरेश नागर, हरेंद्र, सुरेश यादव, मोहित यादव, गवरी मुखिया, सुरेंद्र यादव, बुधपाल यादव, राजीव नागर, दुष्यंत सेन, महाराज सिंह प्रधान, ब्रह्मपाल प्रधान, सुंदर प्रधान, सुशील, विक्रम डॉक्टर, मुकेश मटोल, विनोद, ब्रजवीर बाबा संतराम, श्याम सिंह प्रधान, रामनिवास, शिशांत भाटी, पूनम भाटी सरिता भाटी अजब सिंह नेताजी मोहित भाटी निशांत रावल, केशव रावल, सुधीर रावल, यतेंद्र मैनेजर, बीरन भाटी, सत्तू भाटी रूपचंद भाटी, राजेंद्र भाटी, राकेश भाटी, संदीप भाटी, तिलक देवी, राजवती, ब्रह्मवती, गीता भाटी, कृष्णा चौधरी सहित सैकड़ो किसान धरना स्थल पर उपस्थित रहे और जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुध नगर।

यह भी देखे:-

भाकियू का धरना जारी, निजी स्कूलों पर बोला हल्ला
"श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष": देवताओं ने माता देवकी से की थी ये प्रार्थना : भगवत प्रसाद शर्मा
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27वें सीईसी-यूजीसी शैक्षिक फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
कोरोना की नई लहर का कहर: 25 जिलों में लौटे पाबंदियों के दिन, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन
शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण, ट्रैफिक जाम से मिली बड़ी राहत
किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने की मांग
बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
मेंटेनेंस कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार पर 5 लाख का जुर्माना
वतन वापसी: टोक्यो में तिरंगा लहराने के बाद आज स्वदेश लौटेंगे भारतीय एथलीट, जोरदार स्वागत के साथ होंग...
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र का संकल्प: गौतम बुद्ध नगर में स्मरणोत्सव आयोजित
07 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार रुपये की धनराशि से होगा कासना से खेरली हाफिजपुर मार्ग का निर्माण कार्य।
दिल्ली-एनसीआर: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
फर्जी जीएसटी बिल बनाकर लाखों की ठगी, सूरजपुर थाने में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
दनकौर पुलिस ने विद्युत मोटर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन