मॉल में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मार्ट मैनेजर सहित चार पर मामला दर्ज

– मार्ट में युवती पर चोरी का आरोप लगाकर ली थी तलाशी
– कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

नोएडा। फेज-तीन स्थित रिटेल शॉपिंग मार्ट में आईटी क्षेत्र में काम करने वाली एक युवती पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी तलाशी लेने के मामले में मार्ट मैनेजर चंद्रशेखर सहित कर्मी राहुल, सचिन, सनी व अन्य अज्ञातों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस के सुनवाई न करने पर युवती ने कोर्ट में याचिका दी थी, वहां से मिले आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कोर्ट में दी अर्जी में युवती ने बताया है कि वह 17 मई को शॉपिंग मार्ट में खरीदारी करने गई थी। इस दौरान उसका बैग और लेपटॉप बाहर रखा हुआ था। वह अंदर से टूथ ब्रश, हैंड ऑयल और अंडर गारमेंट खरीदने के लिए उठा कर बाहर आई। इस बीच एक कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि पर्सनल सामान लैपटॉप व अन्य अंदर ला सकते हैं। इस पर वह सामान सहित ही लैपटॉप और बैग लेने के लिए पहुंच गई। आरोप है कि वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने चोरी के आरोप में पकड़ लिया। मार्ट के गार्ड और मैनेजर ने चेंजिंग रूम में ले जाकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान अश्लील हरकत भी की। इसके बाद उससे 8500 रुपये व एक चेन रखवा ली और चार हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर करवाए।

इसके बाद आरोपियों ने धमका कर कागज पर लिखवा लिया कि मैं चोरी करते हुए पकड़ी गई। थाने स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं दी गई। बाद में मार्ट के कर्मियों ने यूपीआई से लिए गए चार हजार रुपये वापस कर दिए। पुलिस ने फैसले का दबाव बनाया। फेज-3 थाना पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 पर भाजपा गौतम बुद्ध नगर बिसरख मंडल में बैठक
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता "विबग्योर" का आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में ओरिएन्टेशन कार्यक्रम "अभ्युदय-2022-23" का हुआ सफल आयोजन
Sensex, Nifty Today: कोरोना का कहर से शेयर बाजार में गिरावट, 882.61 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी ध...
पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ अपहरणकर्ता, एसएचओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, एक सब इंस्पेक्टर घाय...
यूपीआईटीएस 2025 : इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा विकास और निवेश का महाकुंभ
अयोध्या: मन्दिर के बाद अब मस्जिद का नक्शा तैयार
काशी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन: जेपी नड्डा बोले- जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला...
संकट मोचन महायज्ञ में 21 वें दिन की आहुति पूर्ण हुई
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
10% प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ सुनिश्चित करने के लिए 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ...
PM Modi Varanasi Visit 2021: PM मोदी आज काशी में, रुद्राक्ष समेत 1475 करोड़ की देंगे सौगात
"लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश"- लोकसभा में बोले IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- लीक डेटा का जासूसी...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
Delhi Budget 2021की जानिए ख़ास बातें, दिल्ली वालों  को क्या मिला