आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग एक्शन में , हो रही है छापेमारी

  • आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में
  • 198 पव्वें फ्रेश मोटा ब्रांड का अवैध देशी शराब बरामद होने पर 1 अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी की सुसंगत धाराओं मुकद्मा किया गया पंजीकृत।
  • आबकारी निरीक्षकों के द्वारा देशी, विदेशी, बियर दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा स्पेक्ट्रम मैट्रो मॉल स्थित इवेंट बार रेस्टोरेंट एवं बार रेस्टोरेंट, चक्रव्यूह, फ्लोट बाई ड्यूटी फ्री, डच मैन फोर्ट, रासो, टॉक्सिक बार आदि का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित किया गया, साथ ही अपराध निरोधक क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान सौरखा, बरौला स्थित देशी, विदेशी ,बीयर एवं मॉडल शॉप का सघन निरीक्षण किया। दुकानो पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई तथा एम आर पी पर शराब का विक्रय होना सुनिश्चित कराया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द द्वारा सेक्टर 1 में दविश देकर एक व्यक्ति सोनू पुत्र शंभू को 198 कुल मात्रा 35.64 ब0ली0 पव्वें फ्रेश मोटा ब्रांड का अवैध देशी शराब फॉर सेल इन हरियाणा ओनली धारीता 180 एम0एल0 के साथ गिरफ्तार कर थाना फेज 1 में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 चंद्रशेखर सिंह तिलपता, देवला, सूरजपुर, मलकपुर स्थित देसी, विदेशी एवं बियर अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया। विक्रेताओं को पॉस मशीन से विक्रय करने एवं ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेने की हिदायत दी गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी देखे:-

G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दादरी ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार, अभिषेक टाइगर बने ब्लाक कार्यकार...
अंतरिम बजट 2019 की जानिए खास बातें
तेरापंथ प्रोफेशनल्स फोरम ने मनाया CA DAY और डॉक्टर्स DAY
नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री व उप्र नागरिक उड्‌डयन एसपी गोयल ने किया निरीक...
निकाय चुनाव : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान अधिकारीयों को निष्पक्षता से चुनाव कराने की नसीहत
ग्रेटर नोएडा : इस चुनाव मे राम किसका करेंगे बेड़ा पार.....
राजनीति: गृह मंत्री अमित शाह से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सियासी अटकलें तेज
ग्रेनो के 22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग पर पानी का 63 करोड़ बिल बकाया
अन्ना सत्याग्रह के मंच से उठा किसानों का मुद्दा, किसान व महिलाएं हुए शामिल
गेंहूं खरीद के लिए व्यापक प्रबंधक, किसानों को नही होगी कोई परेशानी : धीरेन्द्र सिंह
यमुना प्राधिकरण ने एक दिन में लगाए 56,660 पौधे, वृक्षारोपण जन महोत्सव में पार किया लक्ष्य
अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने गन्ना व आबकारी विभाग की समीक्षा की ,  ओवर रेटिंग व गन्ना भुगतान के सम्बन...
श्री आदर्श रामलीला मंचन: श्री राम के शिव धनुष तोड़ते ही काँप गया ब्रह्माण्ड
श्री राम ने खाये शबरी के जूठे बेर, रामभक्त हनुमान ने जलाई लंका
नोएडा में दीवार गिरी, गर्भवती महिला और 2 बेटियां मलबे में दबीं