एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद जारी हुआ शिड्यूल

डॉ 0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक सहित अन्य सीयूईटी के तहत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू हो गयी है। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में समन्वयक प्रो0 अरूण कुमार तिवारी के नेतृत्व में राउंड वन की काउंसलिंग में जेईई मेंस के तहत बीटेक में और नाटा के तहत, एडमिशन के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉक 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होगा। वही सी यू ई टी यू जी और पी जी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉक 16 सितंबर से 18 सितंबर के बीच होगा। जबकि जेईई मेंस और नाटा की पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 18 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, सी यू ई टी यू जी और पी जी के लिए सीट एलॉटमेंट 19 सितंबर को किया जाएगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जे ई ई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 22 सितंबर को होगा। वही यू ई टी यू जी और पी जी के लिए सीट एलॉटमेंट 23 सितंबर को होगा। जबकि तीसरे राउंड के लिए जेईई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 26 सितंबर और सीयू ई टी यू जी और पी जी के लिए सीट एलॉटमेंट 27 सितंबर को होगा। जबकि चौथे राउंड े लिए जेईई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 28 सितंबर और सीयू ई टी यू जी और पी जी के लिए सीट एलॉटमेंट 29 सितंबर को होगा। जबकि पांचवा राउंड 30 सितंबर से शुरू होगा। छठा राउंड 4 अक्टूबर से शुरू होगा। वही कैंडिडेट की फिजिकल रिपोर्टिंग 11 अक्टूबर को होगी। इसी के साथ काउंसलिंग पूरी हो जाएगी। आपको बता दें कि बीटेक में एडमिशन जेईई की रैंकिंग के आधार पर वहीं सीयूईटी के तहत बी आर्क, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीफैड, बीडेस, बीटेक लेटरल, बीफार्मा लेटरल, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड में एडमिशन होगा।
इस बार बीटेक में प्रवेश लेने के लिए 33, 800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा सीयूईटी के माध्यम से यूजी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें एमबीए, एमसीए के लिए चार हजार, व अन्य यूजी पाठ्यक्रम के लिए छह हजार पंजीकरण हुए है। बीआर्क में 275 ने पंजीकरण कराया है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर में सर्वेक्षण कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी की सख्त नजर, समीक्षा बैठक सम्पन्न
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने फिल्मी हस्तियों के साथ धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
यमुना सिटी बनेगा उत्तर भारत का एआई-फिनटेक हब, 500 एकड़ में विकसित होगा हाई-टेक कॉरिडोर
लॉयड इंस्टिट्यूशन में जॉब फेस्ट, “ नियुक्ति-2019” का आयोजन
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
मिठाई की दुकान में लगी आग, अंदर सो रहे युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा में 19 मार्च से सजेगा ‘भारतीय नववर्ष मेला उमंग 2083’, चार दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्य...
तबादला :माध्यमिक शिक्षकों का तबादला, जानें प्रक्रिया
गौतमबुद्ध नगर में सात नए हॉटस्पॉट, संख्या बढ़कर 27 हुई
यमुना प्राधिकरण ने अवैध कब्जा की गई करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
NRI City में चल रहे अवैध दुकान सील
विश्व का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प व उपहार मेला कल बुधवार से ग्रेटर नोएडा में
ग्रेनो के अल्फा-1 सेक्टर में सुदामा चरित्र की गूंज, भक्ति और दान की महिमा से भावविभोर हुए श्रद्धालु
प्रवासी मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 31 जुलाई तक 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना' लागू करन...
नोएडा के मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण, दो दवाओं के लिए सैंपल जांच हेतु भेजे गए