ओएलएक्स पर सोफा बेचने की पोस्ट डालने वाली महिला से लाखों की ठगी

नोएडा । साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-50 निवासी अंशु शर्मा बनर्जी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर सेकेंड हैंड सोफा बेचने का विज्ञापन दिया था । इस विज्ञापन को देखकर राजेश नामक एक शख्स ने अंशु को फोन किया और बातचीत की। उसने कहा कि वह सेकेंड हैंड सोफा के क्रय-विक्रय का काम करता है। इस कारण वह सेकेंड हैंड सोफा, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदता है। उसने कहा कि वह रकम पेटीएम से भगुतान करेगा। इसके लिए उसने अंशु से कहा कि उसके पेटीएम अकाउंट पर एक रुपये भेज दें । इसके बाद उसे पैसों का भुगतान कर देगा । इसके बाद उसने बातचीत के दौरान अंशु को झांसे में ले लिया और कभी पैसे दो गुना भेजने तो कभी कुछ अतिरिक्त पैसे भेजने की बात कहने लगा । इसके बाद धीरे-धीरे उसने अंशु के पेटीएम खाते से 2 लाख 76 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब अंशु ने कहा कि मेरे खाते से इतने पैसे निकल गए तो जालसाजों ने बताया कि मशीन में दिक्कत है। आपके पैसे वापस आ जाएंगे। इसके बाद जालसाज ने महिला से संपर्क तोड़ दिया। बाद में महिला को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

यह भी देखे:-

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
हिंडन नदी के पास मिला नवजात शिशु का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
कसा शिकंजा , डीएम बी.एन. सिंह ने 8 गुंडों को किया जिला बदर
अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार में टक्कर
सरकारी पैसा गबन करने के नियत से दी थी लूट की सूचना
पूर्व कर्मचारी ने की थी होटल कर्मचारी की हत्या, गिरफ्तार 
दहशत : घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मौत , देखें VIDEO
खनन माफिया का सहयोग करने पर बीकेयू (टिकैत गुट) के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
नाले में मिली सिर-कटी लाश का रहस्य बेनक़ाब: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और "बेटियों को नीचा दिखाने" की धमकी...
मसाज के बहाने  हनी ट्रैप में फंसाकर युवकों से लूट, सोनू पंजाबन का रिश्तेदार समेत दो गिरफ्तार 
शिक्षिका से रेप का आरोपी स्कूल स्कूल संचालक गिरफ्तार
बच्चे के विवाद में पति बना हत्यारा
कोर्ट के आदेश पर कंपनी के पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज
नारियल के साथ गांजा छुपाकर तस्करी का खुलासा
थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने व...
तीन शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी की मोबाइल बरामद