पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट सभागार सुरजपुर में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के उत्कृष्ट प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जहाँगीरपुर कस्बे में स्थित पब्लिक इण्टर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के अध्यापकगणों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के अलावा कस्बे वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी के द्वारा कुलभूषण शर्मा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने की खुशी में बधाई दी जा रही हैं। कुलभूषण शर्मा के अलावा जिले के सात अन्य प्रधानाचार्यों/शिक्षकों को भी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इन सभी प्रधानाचार्य/शिक्षकों को सम्मानित करने हेतू इनका चयन जनपदीय चयन समिति गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश प्रताप सिंह, तेजपाल नागर विधायक दादरी,मनीष वर्मा जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, डाॅ धर्मवीर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर, मनोज गुप्ता नोयडा महानगर अध्यक्ष भाजपा समेत जिले के अनेक शिक्षक, प्रधानाचार्यगण व अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट टीम के द्वारा तीज का उत्सव मनाया गया
ग्रेटर नोएडा के इस मशहूर मार्केट को ग्रेनो प्राधिकरण ने बताया अवैध, दर्ज कराया मुकदमा
सीएम योगी ने बुलाई बैठक, कोविड नियमों का हो सख्ती से पालन, त्यौहारों पे कोई रोक नही, सतर्कता ज़रूरी
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ  
हल्की बारिश ने खोली ग्रेनो प्राधिकरण की पोल
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
COVID 19 : जिम्स ग्रेटर नोएडा में दो और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए , डिस्चार्ज किया गया
जहांगीरपुर में हैंडपंप से निकल रहा पानी हो रहा है बर्बाद
दादरी विधायक तेजपाल नागर को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान
29-30 जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 हजार पौधे रोपने का लक्ष...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा पर सार्थक विमर्श
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होगा पर्यावरण शिखर सम्मेलन , विश्व भर से जुटेंगे पर्यावरणविद, ईएसडीए इंडिय...
ईपीसीएच ने दुबई में इंडेक्स मेले में मौजूदगी दर्ज कराई
गौतम बुद्ध नगर में श्रम बंधु एवं बाल श्रम जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए मिक्स्ड डिसएबिलिटी टी20 टीम की घोषणा, 21 जून से होगी ऐतिहासिक सीरीज़ की...
हिंदू गौ माता रक्षा दल ( सैनी ) का सराहनीय कार्य , बीमार नंदी का किया उपचार