प्रिया राघव बनी भारतीय किसान यूनियन अंबावता की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आदेश अनुसार प्रिया राघव को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष उ०प्र० महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति के संदर्भ में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मी चौधरी ने कहा की प्रिया राघव द्वारा पिछले एक दशक से किसान हित में किए गए संघर्ष एवं समाज के किए गए कार्य को देखते हुए संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है इस मौके पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रिया राघव ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता जी ने दी है उसे बड़ी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी संगठन में महिलाओं को जोड़कर किसानों की आवाज को मजबूत करने का प्रयास करूंगी किसान एवं नौजवानों के हित में हमेशा संघर्ष जारी रहेगी !