दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत

दादरी  ।  यहां के  बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के बृज विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महिला को गोलीयों से छलनी कर दिया।  महिला की मौके पर मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है । 

पुलिस का कहना है कि जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी है । कॉलोनी में मौसम कुमार परिवार के साथ रहता है । पति मौसम कुमार नोएडा के आरटीओ कार्यालय में कार्यरत है । मंगलवार को मौसम कुमार की पत्नी सोनी (28) घर पर अपनी बेटी के साथ थी । तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक घर पर पहुंचे ‌ । और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया । दरवाजा खोलने के तत्काल सोनी के सिर में गोली मार दी । गोली लगते ही महिला सोनी जमीन पर गिर गई और खून से लधपथ हो गई । नकाबपोश हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए । गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए । उन्होंने सोनी को जमीन पर गिरे खून से लथपथ देख शोर मचा दिया । जिसके बाद और लोग एकत्र हो गए । वारदात की सूचना मृतका सोनी के पति मौसम कुमार को दी गई । सूचना पाकर पति भी घर पहुंच गए । घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है ।  बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मृतका सोनी 10 साल पहले किसी विनोद नाम के युवक साथ रहती थी। उसी की गोद में लड़की है ‌। अब एक साल से मौसम कुमार के साथ रह रही थी । मामले की गहनता से जांच की जा रही है । साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खाली जा रही है । जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

यह भी देखे:-

पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो शातिर कैब लूटेरे, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई
4 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
हाईटेक शराब तस्कर लग्जरी कार में करता था तस्करी, गिरफ्तार
गौरव चंदेल के परिवार से मिली कमिश्नर व आईजी मेरठ
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
पुलिस ने तीन सट्टेबाज को दबोचा, चरस बरामद
"ना अच्छा बेटा बन पाया, ना ही भाई" लिखकर साइबर कैफे के संचालक ने खुद को गोली से उड़ाया
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोप में वांछित 5 आरोपी गिरफ्तार, दो कार, बाइक और 5 डंडे ...
ईंट से कुचल कर अज्ञात शख्स निर्मम हत्या
मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी दहन मामले में चार गिरफ्तार
तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 
लूटपाट करने वाले चार बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, छह गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को लगी गोली
बच्चे के विवाद में पति बना हत्यारा