जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी

भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे मोटोजीपी भारत रेस के भारतीय प्रमोटर्स-फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और जेवर स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) ने इस क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए रोजगार तथा सीखने के साधन उपलब्ध कराने के मकसद से मंगलवार को एक मंच पर आने का फैसला किया। जीबीयू सितंबर के अंतिम सप्ताहांत में होने वाली इस बहुप्रतीक्षित रेस के लिए पार्टनर यूनिवर्सिटी के तौर पर मोटोजीपी भारत से जुड़ गया है।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा और फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के प्रतिनिधियों ने जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ जीबीयू और फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स जैसे संस्थानों का एक मंच पर आना निश्चित तौर पर इस क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोलेगा।

प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि इस साझेदारी से यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए चहुंमुखी विकास का रास्ता खुलेगा। दूसरी ओर, जेवर, जहां इस इवेंट का आयोजन स्थल-बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) स्थित है, के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मोटोजीपी भारत को एक बहुत बड़ा आयोजन करार देते हुए कहा कि इससे जेवर क्षेत्र में आर्थिक और युवा विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रोफेसर सिन्हा ने इस इवेंट का स्वागत करते हुए इसे सफल बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

प्रोफेसर सिन्हा ने कहा,- भारत का एकमात्र विश्व स्तरीय रेसिंग ट्रैक का जेवर में होना हमारे लिए सम्मान की बात है। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी भी जेवर मे है और इसी कारण हमारे लिए एक ऐसी रेस के माध्यम से काफी कुछ सीखने और युवाओं को जागरूक करने का मौका है। इसके माध्यम से हम युवाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म दे सकते हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा। हमारा इस इवेंट से जुड़ने का मतलब यह होगा कि हमारे यहां से चुने गए 50 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को रेस बिल्डअप और एक वैश्विक स्तर की रेस को सफल बनाने वाली हर चीज का अनुभव करने का अवसर मिल सकेगा।-

दूसरी ओर, जेवर विधायक ने मोटोजीपी भारत द्वारा पैदा किए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में बहुमूल्य जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी रोजगार पैदा करने की दिशा में इस रेस का असर जारी रहेगा।

श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस आयोजन का संभावित प्रभाव युवाओं को सशक्त बनाने और अवसरों तक उन्हें पहुंच प्रदान करने की दिशा में होगा। साथ ही साथ इस आयोजन के बाद इसका अधिकतम लाभ लेने के रास्ते खोजने पर किया जाएगा।

सिंह ने कहा,- हमारे लिए यह गर्व की बात है कि इतनी बड़ी रेस हमारे यहां आयोजित होने जा रही है, जिसमें दुनिया भर के कई दिग्गज मोटरसाइकिल चालक अपने फन का लोहा मनवाएंगे। हमारे युवाओं को यह रेस देखने और इससे काफी कुछ सीखने और आगे बढ़ने का शानदार मौका मिलेगा। मैं रेस प्रमोटर्स फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स से गुजारिश करूंगा कि वे इस क्षेत्र में रोजगार के साधन कैसे पैदा किए जा सकें, इस दिशा में सोचें। युवाओं का विकास हमारा सर्वोपरि एजेंडा है।-

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के साथ अपनी सफल साझेदारी को देखते हुए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स ने मोटोजीपी पर जोर देने के साथ मोटोस्पोर्ट्स मैनेजमेंट पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा। इससे आने वाले वर्षों में युवाओं को जेवर क्षेत्र से संगठित किया जा सके और इस क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर आर्थिक सक्रियता पैदा की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मोटोजीपी भारत में लगभग 40 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 80 राइडर्स शामिल होंगे। इन राइडर्स में मार्क मार्केज, फ्रांसेस्को बगानिया जैसी शानदार प्रतिभाओं के साथ-साथ कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं। यह भव्य इवेंट 22 से 24 सितंबर तक बीआईसी में होगा।

यह भी देखे:-

बजट 2024 में हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कोई विशेष लाभ नहीं, निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय शामिल : दि...
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक...
होली के गानों के बीच पुलिस लाइन में हुआ होली मिलन
दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने “सशक्त बचपन सशक्त देश” अभियान की शुरुआत
यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड फुटफॉल, MSME सत्र और भारत-रूस व्यापार संवाद ने बटोरी सुर्खियाँ
मायचा गांव के किसानों को लीजबैक में राहत की उम्मीद, प्राधिकरण ने 26 प्रकरणों पर की सुनवाई
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
रोड किनारे कूड़ा फेंकने पर 1.13 लाख का जुर्माना
बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना पहली प्राथमिकता: धर्मवीर प्रजापति
UP Board Result 2021: जुलाई में घोषित होंगे यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के नतीजे, डिप्टी सीएम ने दी...
अब आम लोगों को भी कल से शारदा अस्पताल में लगेगा कोरोना का वैक्सीन, तैयारी पूरी
UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे नंबर
नोएडा : पीएम मोदी करेंगे मजेंटा लाइन मेट्रो का उद्घाटन
देखें, अवैध यूनिपोल का बकाया न जमा करने वाली संस्थाएं की सूची जारी, अवैध यूनिपोल की जानकारी इन नंबरो...
सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं-सीईओ
यूपी : जल्द होगा कर्मचारियों को 11 प्रतिशत बढ़े डीए का भुगतान, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा प्...