निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया

उ.प्र. रेरा से जारी वसूली प्रमाण पत्रों के सापेक्ष मेसर्स निवास प्रोमोटर्स ने अपने 7 आवंटियों को राशि का भुगतान करते हुए विवाद का समाधान कर लिया। दोनों पक्षों के मध्य हुए आपसी समाधान के अनुसार सभी 7 आवंटियों को लगभग रुपये 1 करोड़ 8 लाख की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अन्तर्गत जुलाई 2023 से मार्च 2024 तक, लगभग 9 किश्तों में, रुपये 12 लाख 12 हजार प्रति माह के पोस्ट डेटेड चेक जारी कर दिए गए है और इस प्रकार से सभी आवंटियों की मांग पूरी कर दी जायेगी।

इस सम्बन्ध में प्रोमोटर ने आवंटियों के साथ हस्ताक्षरित एग्रीमेन्ट प्राधिकरण में जमा करके जारी वसूली प्रमाण पत्र जिला प्रशासन से वापस मंगाने का अनुरोध किया है। प्रस्तुत किये गए एग्रीमेन्ट के अनुसार मेसर्स रिनाउंड बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने तृतीय पक्ष की भाँति मध्यस्थता करते हुए विवाद का समाधान कराने में सहयोग किया है। ज्ञातव्य है कि उ.प्र. रेरा ने निवास प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध दर्ज शिकायतों में सुनवाई करते हुए आवंटियों को तय समय में इकाई का कब्ज़ा या जमा धनराशि विलम्ब अवधि के ब्याज सहित वापस करने का आदेश जारी किया था।

प्रोमोटर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में स्थित आवासीय परियोजना विकसित की जानी थी लेकिन परियोजना में कई वषों से निर्माण व विकास कार्य बन्द पड़ा है। प्रोमोटर द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर आवंटियों ने पोर्टल पर आदेश अनुपालन कराने का अनुरोध दर्ज किया था। इसके उपरान्त अग्रिम प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण ने सुनवाई की थी और आवंटियों को रिफण्ड दिलाने के उद्देश्य से वसूली प्रमाण पत्र जारी किया था।

यह भी देखे:-

UP ATS ने अलकायदा के 3 और आतंकियों को लखनऊ से किया गिरफ्तार, धमाकों की साजिश में थे शामिल
शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग को एंटी हाइपरटेंशन सप्ताह के लिए स्वास्थ्य विभाग से मिला पहला स्थान
डीयू छात्र संघ चुनाव : महामेधा नागर के सचिव बनने पर ग्रेटर नोएडा के इस गाँव में मन रहा है जश्न
खेरली नहर कासना मार्ग का नवीनीकरण कार्य का किया क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने उद्घाटन
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम
किसानों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
भारत में आने वाली है और बड़ी तबाही? मई में कोरोना से हर दिन हो सकती हैं 5 हजार मौतें, अमेरिकी स्टडी ...
Digital India Programme के छह वर्ष पूरे, आज अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी
पांच हज़ार पौधा का वितरण कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन
ग्रेटर नोएडा के प्रिंस इंस्टीट्यूट में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, प्रज्ञा IAS एकेडमी की डायरेक्टर आर...
नोएडा में 5 आवंटियों के भूखण्डों का आवंटन निरस्त
Hindus in Pakistan & Bangladesh: हर रोज 632 हिंदू छोड़ रहे बांग्लादेश, पाकिस्तान में स्थिति और भ...
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित हैकथॉन में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने किया शानदार प्रदर्शन
भीषण गर्मी से सूख रहा गौ वंश का हलक, प्यास बुझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और अ...
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय ऑन लाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन