मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुरमई हुई शाम

वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पांच दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन जारी है। चौथे दिन की शाम को मेवाड़ के डेढ़ दर्जन मेधावी पुरातन विद्यार्थियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से शाम सुरमई हो गई। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मेवाड़ के बच्चों ने समाज में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। विद्या का निकष विनय है। हम इसके सम्पर्क में रहें। हमारे भीतर प्रभुता की नहीं विनय की पात्रता होनी चाहिए। प्रबंधन और फैकल्टी में एकात्मकता होनी जरूरी है। जहां एकात्मकता होगी, वहीं गुरुकुल होगा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारी कमाई हमारे बच्चे हैं। मेवाड़ में पढ़ने वाला हर बच्चा उनके परिवार का हिस्सा है। किसी गरीब को न सताना और किसी कमजोर की मदद करना, मेवाड़ का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत के पास जो 75 करोड़ नौजवानों की ताकत है इसे सही दिशा देना आवश्यक है। इंस्टीट्यूशंस के महासचिव सीए अशोक कुमार सिंहल ने कहा कि हम कठिन परिश्रम करें। जहां जॉब करें, उसे भगवान की गद्दी मानें और अपना सौ प्रतिशत दें। सेवा कार्यों से जुडें। इस मौके पर एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किये गये। मेवाड़ पर बनी एक विशेष डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। आदीश अग्रवाल, नवीन शाह, समेत नवनीत सोनी, जीके ढल, वाईके सिंह, सौरभ भूषण, मोहसिन खान, विशाल कोहली, सौरभ लूथरा, रवीन अब्बास, शिखर जौहरी, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, डॉ. आशीष मित्तल, समीर श्रीवास्तव, गौरव, लक्ष्मी चौहान आदि मेधावी पुरातन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेवाड़ परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। संचालन अमित पाराशर ने किया।

यह भी देखे:-

सूरजपुर में बाराही मेला-2026 का भव्य आगाज़: हवन-यज्ञ और ध्वजारोहण के साथ गूंजा ग्रामीण संस्कृति का र...
ड्राइवर ने की थी अपने ट्रांसपोर्टर मालिक की हत्या, जानिए क्यों
ग्रेटर नोएडा: रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों को मिली गरम चाय और बिस्कुट, समाजसेवी हरेंद्र भाटी के से...
महिला ने की 16वी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
महाकुंभ में यमुना प्राधिकरण के भव्य स्टॉल का उद्घाटन, औद्योगिक विकास योजनाओं की प्रदर्शनी ने बटोरी स...
PSLV-C 51 से 19 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण, तस्‍वीरों से देखिए पूरा घटनाक्रम
यातायात पुलिस ने 6 हजार 926 वाहनों का किया चालान,38 वाहन सीज
शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, आतंकवादी हमले के खिलाफ उठाई आवाज
रोजगार मेला संपन्न, 316 उम्मीदवारों का हुआ चयन
मतदाता सूची जारी: 15 लाख से अधिक वोटर, नए नाम जुड़े—कई नाम कटे, राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम सूची
नोएडा: जिला बदर किए गए इन 50 गुण्डों पर डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शासकीय अधिवक्ताओं के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठ...
UP के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 25 व 26 को, वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण
संक्रमण के दौर में फिट रहने के लिए योग जरूरी
स्टेन स्वामी की मौत का जिम्मेदार कौन?