सैंथली की टीम बनी जेडीबी डाढा बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता

ग्रेटर नोएडा – कासना क्षेत्र के डाढा गांव में आयोजित जेडीबी संस्था द्वारा आयोजित प्रथम वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया जिसमें सैंथली की टीम ने रोमांचक फाइनल में डाबरा को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुखिया बीडीसी डाढा ने 11 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

जेडीबी संस्था के मीडिया प्रभारी गौरव भाटी ने बताया कि जेडीबी संस्था द्वारा डाढा गांव में कराई जा रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को सैंथली गांव तथा डाबरा गांव की टीम के बीच खेला गया जिसे रोमांचक मुकाबले में सैंथली गांव की टीम ने 36 – 35 के अंतर से जीत दर्ज की। सैंथली की तरफ से मनोज भाटी ने अपनी टीम के लिए 14 अंक जुटाए जिसे उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। गौरव भाटी ने बताया कि विजेता टीम को मुखिया बीडीसी डाढा ने 11 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 7100 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर डाढा , चौथे स्थान पर सलाई गांव और पांचवे स्थान पर नरौली की टीम रही । टूर्नामेंट के कॉमेंटेटर नेमपाल भाटी तथा टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका अंकित भाटी ने निभाई ।

इस दौरान मा.दिनेश नागर जुनेदपुर, दिनेश भाटी, भरत प्रधान, सुब्बा पंडित, बिजेंद्र भाटी, ओमबीर सिंह, सुरेंद्र, वनराज शर्मा, कुलबीर भाटी, राम नागर, टीटू भाटी,पिंटू मास्टर ,राहुल भाटी, सुमित भाटी, मनबीर भाटी, राकेश नागर, लोकेश, नरेश आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा सेक्टर समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सीईओ से की शिकायत
प्रो वॉलीबॉल लीग का रोमांचक फाइनल: मुजफ्फरनगर लायंस ने मथुरा योद्धास को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया ...
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान
पानी के बिल से जुड़े विवादों को शीघ्र हल करें : सीईओ
जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति के धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर होंगे शामिल
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एस्ट्रल पब्लिक स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस
बिल्डर पर पेनल्टी लगाने की चेतावनी
मुआवजा दर कम करने पर किसानों में रोष , प्रशासन से वार्ता के बहिष्कार का किया ऐलान 
भारतीय हस्तशिल्प मेला (DELHI FAIR) में खरीदारी करने उमड़े विदेशी खरीदार 
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
'मेट्रो मैन' चलाएंगे केरल में जीत की मेट्रो, जाने किस पार्टी से लडेंगे चुनाव
त्योहारों से पहले शुद्ध खाद्य पर सख्ती, डीएम मेधा रूपम ने दिए सघन छापेमारी व सैंपलिंग के निर्देश
यमुना एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
जहांगीरपुर बिजली घर में ओसीबी मशीन फूंकने से कस्बा व क्षेत्र की बिजली गुल
किसी अपात्र को लीज बैक किया तो होगी कड़ी कार्रवाई : ऋतु माहेश्वरी