उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया

उ.प्र. रेरा कंसिलिएशन फोरम के प्रयासों से प्रोमोटर ‘मेसर्स ए.टी.एस. रियल्टी प्रा.लि.’ की ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर स्थित ‘ए.टी.एस. एलयोर’ परियोजना के एक आवंटी “श्रीमति नेहा त्यागी व आशुतोष त्यागी” को कब्जा मिलने में हुई देरी के लिए ब्याज सहित उनकी इकाई का कब्जा प्राप्त हुआ।

दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से हुए समझौते के अनुसार आवंटी को तय तिथि से 6 वर्ष बाद इकाई का कब्जा मिला, कब्जे में विलम्ब के कारण प्राप्त होने वाली ब्याज की राशि का समायोजन प्रोमोटर की अंतिम बकाया राशि में कराया गया, लगभग रुपये 5 लाख, तथा कब्जा हेतु आवंटी को शेष बकाया राशि, मात्र रुपये 56 हजार का भुगतान करना पड़ा। कंसिलिएशन फोरम द्वारा विवाद का समाधान होने से सन्तुष्ट आवंटी ने उ.प्र. रेरा के प्रयासों की सराहना की।

‘एग्रीमेन्ट फॉर सेल’ के अनुसार आवंटी ने प्रोमोटर की परियोजना में वर्ष 2013 में एक इकाई बुक की थी। लगभग 40 लाख की लागत वाले दोनों इकाइयों के लिए आवंटी ने शत प्रतिशत भुगतान कर दिया था जिसका कब्जा मार्च 2017 में प्राप्त होना था। लेकिन तय समय तक इकाई का कब्जा न मिलने, अंतिम मांग राशि तथा विलंबित अवधि के ब्याज का समाधान न प्राप्त होने पर आवंटी ने 2022 में उ.प्र. रेरा में शिकायत (GAU205202215342) दर्ज करके कन्सिलीएशन फोरम के माध्यम से समाधान की मांग की थी।

कंसिलिएशन फोरम ने शुल्कों की गणना करते हुए आवंटी की मांग के अनुसार प्रोमोटर को प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। प्रोमोटर से प्राप्त प्रस्ताव का आवंटी ने अवलोकन कर अपनी सहमति दी थी जिसके उपरान्त दोनों पक्षों ने समझौता कर विवाद समाप्त कर लिया और समझौते की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय, उ.प्र. रेरा में जमा करवा दी।

यह भी देखे:-

रजत जीतकर राष्ट्र, धर्म व संस्कृति का परचम विश्व में फहराया है, सुहास एलवाई ने- नंद गोपाल वर्मा
बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा को रौंदा, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत
Indian Railways : लॉकडाउन की आशंका के बीच रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, जानें क्या कहा रेलवे
देखें, अवैध यूनिपोल का बकाया न जमा करने वाली संस्थाएं की सूची जारी, अवैध यूनिपोल की जानकारी इन नंबरो...
संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे ग्रेटर नोएडा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शौर्योत्सव 2026: खेल प्रतिस्पर्धाओं का रोमांच चरम पर
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट जोन ग्रेटर नोएडा में चली तबादला एक्सप्रेस, चौकी प्रभारी समेत 32 दरोगाओं का त...
जनता इंटर कॉलेज की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, मोटरसाइकिल से कूदी बच्ची, मामूली चोटें, जांच में जु...
मुंबई के बाद दिल्ली मे लगेगा नाइट कर्फ्यू? तेजी से बढ़ रहे कोरोना के दैनिक मामले
राज्यों को मिला ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार, संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति कोविंद की हरी झंडी
तीनों तहसीलों में 153 शिकायतें दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से रबूपुरा स्थित शांति देवी राजकीय विश्वविद्यालय भी जुड़ ...
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अवसर: पात्र जोड़े करें ऑनलाइन पंजीकरण, पाएं खुशियों का आश...
लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की आईआईए की मांग
शिक्षक दिवस : आई0टी0एस0 में योग-सत्र का आयोजन
हरियाणा के सांसद व पूर्व विधायक ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में किया ज...