ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण

आज विद्यालय में ओयस्का इंटरनेशनल संस्था ( ऑर्गेनाइजेशन फॉर इंडस्ट्रियल ,स्पिरिचुअल एंड कल्चरल एडवांसमेंट ) द्वारा विद्यालय का भ्रमण किया गया । यह एक ऐसी संस्था है जो प्रतिवर्ष उत्तर भारत व दक्षिण भारत से विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें जापान में शिक्षा का अवसर प्रदान करती है । विद्यालय से भी अब तक तीन छात्राएं अनीता बेहरा , शिब्बानी दास व ईशु शर्मा इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे -श्री यासुकी नगायशी (वाइस प्रेसिडेंट ,ओयस्का ) व अन्य अतिथि थे उचियामा मिको (सेक्रेटरी जनरल , ओयस्का ) श्री शिजुओका (प्रोफेसर , जापान ) श्री शिंतारो सासागावा, (सीईओ ,कीवा कॉरपोरेशन ), श्रीमती रितु प्रसाद (डायरेक्टर, उत्तर भारत, ओयस्का ) ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से हुआ । प्रभारी उपप्रधानाचार्या प्रीति फोगाट द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि  नगायशी यासुकी जी द्वारा विद्यालय की छात्राओं ,शिक्षिकाओं व विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की गई । छात्राओं को खेलकूद् व पढ़ाई व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु प्रेरित किया गया । छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया । हमारे विद्यालय की ओयस्का हेतु चयनित पूर्व छात्रा इशू शर्मा ने जापान में अपनी शिक्षा के अनुभव सभी के साथ साझा किए । इको क्लब द्वारा बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट निर्मित वस्तुओं प्रदर्शन किया गया । साथ ही आगंतुकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया व इको लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया ।

प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया तथा सभी शिक्षिकाओं के सहयोग की सराहना की । इस अवसर पर पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नीरज टंडन जी भी उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से एक और बुजुर्ग की मौत
ग्रेटर नोएडा में 28 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी प्रीति पाराशर करेंगी प्रवचन
किसानों के आबादी विनियमावली के मसले निपटाने को समिति ने की सुनवाई
साढ़े 10 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा
गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 30 पौवे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
धूमधाम से मनाया गया शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर का 13वां स्थापना दिवस
अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला का फिसला पैर, आरपीएफ के कांस्टेबल ने बचाई जान
जेवर एयरपोर्ट के पास इंडस्ट्रियल भूखंडों की हुई ई नीलामी , दोगुना पैसा मिला
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे बंदे भारत ट्रेन के रेल कोच
गलगोटिया विश्वविद्यालय में कार पैराशूट से उतरे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी, फ़िल्म “सैल्फी” का किय...
स्टेलर ग्रीन में मनाया दिवाली फेस्ट, प्रदूषण रोकने का लिया संकल्प
एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति प्रदर्शन का सपा ने किया समर्थन
एनआइयू-एनआइओएस ने आयोजित की ऑन लाइन शिक्षण पर कार्यशाला
किसान से रिश्वत मांगने पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी