ग्रेटर नोएडा: एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में किया गया हिन्दी प्रतियोगिता ”मंथन” का आयोजन

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सोमवार दिनांक 04.09.2023 को अंतर्विद्यालयी हिन्दी प्रतियोगिता ”मंथन” का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता में नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के 14 स्कूलों ने भाग लिया|

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे ने मुख्य अतिथियों के साथ माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया| विद्यालय की प्रधानाचार्या ने उपस्थित अतिथिगण, निर्णायकगण एवं प्रतिभागी स्कूलों का हार्दिक अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं| विद्यालय की प्रतिभावी शिक्षिका श्रीमति रेखा काद्यान ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किए|

विद्यालय में सुरा संगम, नाट्य विहंग, अतुल्य भारत, भक्ति सुधा, हास्य वादिनः, काव्य गोष्ठी, संगच्छध्वं संवदध्वं इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं| इन प्रतियोगिताओं में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों ने भाग लिया| निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए| सुरा संगम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरक्षित वशिष्ट ने, दूसरा स्थान गार्गी काम्या ने, तीसरा स्थान आध्या नामदेव ने; नाट्य विहंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेजता चौधरी ने, दूसरा स्थान पविक मेहता ने, तीसरा स्थान अराध्या नेगी ने; अतुल्य भारत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अथर्व वत्स ने, दूसरा स्थान आरध्या जोशी ने, तीसरा स्थान आरना पांडे ने; भक्ति सुधा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एलिना ने, दूसरा स्थान अनन्या मृगदुल ने, तीसरा स्थान ईश मिश्रा ने; हास्य वादिनः प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवांशी गुम्भार ने, दूसरा स्थान आर्जव दीक्षित ने, तीसरा स्थान आदित्य वीर सिंह ने; काव्य गोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मणिका शुक्ला ने, दूसरा स्थान अन्वी गुप्ता ने, तीसरा स्थान अंकुर यादव ने; संगच्छध्वं संवदध्वं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सान्वी त्रिपाठी और वेदांशी ने, दूसरा स्थान अर्जुन माहेश्वरी और अनन्या कौशिक ने, तीसरा स्थान भव्य कुशवाहा और नताशा गुप्ता ने प्राप्त किया| प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा को सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया| विजेताओं तथा प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| छात्र बहुत उत्साहित और उमंग से भरे हुए दिखाई दे रहे थे| विद्यालय में उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी|
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|

यह भी देखे:-

बायोमैकेनिक्स और फुटवियर टेक्नोलॉजी में नवाचार: गलगोटियास विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सं...
जीएल बजाज के छात्र अमन गुप्ता ने नेशनल हैकथॉन टेकसर्फ 2023 में पहला स्थान जीता
गाजियाबाद: कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति आज से शुरू
UNGA को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर रहेगा फोकस
ओबीसी उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एक्टिव सिटिज़न टीम का पम्पलेट सफाई अभियान जारी 
कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया की जर्सी नई दिल्ली में लॉन्च
IHGF 2019 : राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को...
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से एक और बुजुर्ग की मौत
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक समारोह 2024-25
नहर में मिली अज्ञात लाश , शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पम्पों पर प्रशासन का छापा , एक पेट्रोल पम्प की यूनिट सीज
ट्विटर पर एक्टिव हुए नोएडा पुलिस के कोतवाल , घर बैठे पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
साइट 4 श्री रामलीला में हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया गया संदेश, भारत माता की जय और...
राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार