वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: नोएडा वेस्ट के प्रमुख महिला साइक्लिस्ट ग्रुप स्वैग,नेचर ऑन व्हील के तत्वाधान मे महिलाओं की निजी सुरक्षा के संबंध मे वेद वन पार्क में प्रातः 6 बजे एक वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस हेतु आज प्रातः 5.30 बजे एक मूर्ति से महिला साइक्लिस्ट की राइड आरंभ हुई जो गौड़ चौक,पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए वेद वन पार्क नोएडा पहुंची। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एवम् आत्मविश्वास जागने के लिए मार्शल आर्ट्स के गुर बताए गए जिससे महिलाए विषम परिस्थितियों मे स्वयं की रक्षा कर सके, गर्डियन एंजल एंपावर संस्था की मैडम पूजा द्वारा जो सेल्फ डिफेंस के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करती है कार्यशाला मे सेल्फ डिफेंस की विभिन्न कलाओं के साथ-साथ फिलीपींस मार्शल आर्ट के गुर भी बताए।
कार्यशाला मे उपस्थित नोएडा वेस्ट की विभिन्न ग्रुप्स से जुड़ी महिला सदस्यो एवम् वेद वन के आस पास की सोसायटी की महिलाओं ने सेल्फ डिफेंस के दांव पेंच सीखे ये उनके लिऐ एक नवीन अनुभव था।प्रशिक्षण मे करीब 30 साइक्लिस्ट एवम् स्थानीय महिलाओं एवम बच्चो ने भाग लिया।प्रशिक्षण के उपरांत पौष्टिक नाश्ते का प्रबंध स्वैग और नेचर ऑन व्हील के प्रमुख क्रमशा श्रीमती भावना गौड़ एवम् प्रिया जी,नेहा द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान एवम आयोजन को सफल बनाने मे भावना गौड़,प्रिया, नेहा जी के अलावा नोएडा वेस्ट की विभिन्न साइक्लिस्ट आस्था,कौशिक,अंशू,अनंत, श्वेता ,शिल्पा, नेहा गांधी,राधा सिंह,उपासना सिंह आदि ने सहयोग दिया ने सहयोग दिया।