जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन पार्टी की मासिक बैठक आयोजित

ग्रेटर नोएडा:- शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। बैठक में जिले की प्रमुख समस्याओं विस्तार से चर्चा की गई तत्पश्चात जिले की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रमुख जनपद होने के बावजूद भी गौतम बुद्ध नगर जनपद में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, बदहाल किसान, टूटी, सड़कें, जलभराव, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, बिजली कटौती आदि जिले की प्रमुख समस्या है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा जनपद के प्रमुख औद्योगिक शहर है, लेकिन विकास के मामले में आज जनपद पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधि सत्तारूढ़ भाजपा से होने के बावजूद भी जनपद की समस्याओं का समाधान ना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, भाजपा के जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं और शिकायत से कोई देना देना नहीं है, वे तो केवल जनता को गुमराह और धोखे में रखकर उसका शोषण करने में लगे हुए है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रताड़ित है, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी ने आम आदमी को बेदम कर रखा है। जनता ने आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन बड़ी जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव फकीर चन्द नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्दर प्रधान, लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव, डॉ महेंद्र नागर, औरंगजेब अली, श्याम सिंह भाटी, कृष्णा चौहान, मेंहदी हसन, अतुल शर्मा, सुनीता यादव, मिंटी खारी, कमल भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अवनीश भाटी, विनोद लोहिया, कुंवर नादिर अली, अकबर खान, मुकेश सिसोदिया, दीपक नागर, नीरज भाटी एडवोकेट, हैप्पी पंडित, महेश भाटी, राव संजय भाटी, संजय प्रजापति, सुभाष भाटी, पवन जोगी, आजाद नागर, यूनुस अली, सतेंद्र नागर, अनीस अहमद, वकील सिद्दकी, हरवीर प्रधान, विक्रम टाईगर, शादाब हुसैन, गजेंद्र यादव, यशपाल भाटी, मोहित नागर, हरेंद्र भाटी, इंशाद चौधरी, जाकिर मुनीरी, जावेद अंसारी, अतुल प्रधान, जयवीर लोहिया, वकील पहलावान, लखन जाटव, दलमीर खान, विशेष मुखिया, राहुल चौधरी, नवाब कुरैशी, राशिद सिद्दकी, दिगंबर सिंह, सतीश कुमार, यूनुस मेहंदी, तरुण गौतम, उपेंद्र यादव, कविन नागर, सुखबीर सिंह, श्याम बाबू निषाद आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

LOCK DOWN का उलंघन करने वालों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्त
बाढ़ की आशंका के बीच गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान
गलगोटियाज़ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति राजे...
सफ़ाई को लेकर गंभीर हुआ प्राधिकरण, जगत फ़ार्म व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक
करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा मीठे शरबत का वितरण
सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज देगा Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS iQube से होगा मुकाबला
ईपीसीएच की स्थगित 37वीं वार्षिक आम बैठक में प्रशासन समिति के छह नए सदस्य चुने गए।
रेप केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, जब एक लड़का-लड़की कमरे में होते हैं तो...
संस्कार: स्कूल की जितनी जिम्मेदारी अभिभावकों की भी उतनी ही हिस्सेदारी, पढें ये विशेष ख़बर
सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत ...
गौतमबुद्ध नगर में रोल बॉल खेल को बढ़ावा: 14 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
07 मार्च को कुंडे का त्यौहार मनाने की तैयारी, घर —घर में होगी दुआख्वानी
एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से चमका जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, निवेशकों की पहली पसंद बनता इलाक...
ग्रेटर नोएडा में "जनप्रतिनिधि - उद्यमी संवाद" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, उद्योगों की समस्याएं पहु...
11 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकता संघ ने की बैठक
कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी रेड टीम बनी विजेता