शारदा यूनिवर्सिटी में वाइट कोट र्सेरेमनी का आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में नए सत्र 2023 में एडमिशन लेने वाले एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के लिए वाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीबीएस के 250 और बीडीएस के 100 स्टूडेंट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरंभ प्रो चांसलर वाईके गुप्ता,मुख्य अतिथि दत्ता मेघा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रो चांसलर डॉ वेद प्रकाश मिश्रा,इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड पैरामेडिकल हेल्थ साइंस के डीन डॉ सतीश अग्रवाल और शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने दीप जलाकर किया।

शारदा यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम बताया कि वाइट कोट डॉक्टर्स की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना सिर्फ हमारा सपना नहीं होता हमारे माता-पिता के सपने और उम्मीदें भी इसके साथ जुड़ी होती है। यूनिवर्सिटी में नीट परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों ने एडमिशन लिया है। हमारा यही मकसद है आप अच्छे डॉक्टर के साथ अच्छे इंसान बनकर निकले। कल जो लेक्चर होना वाला है उस विषय को पढ़कर आए। शारदा यूनिवर्सिटी में जितनी भी सुविधा है उसका भरपूर इस्तेमाल करें।

कार्यक्रम के दौरान दत्ता मेघा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रो चांसलर डॉ वेद प्रकाश मिश्रा और इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड पैरामेडिकल हेल्थ साइंस के डीन डॉ सतीश अग्रवाल ने स्टूडेंट्स कहा कि आप भारत का भविष्य है। आपकी भागीदारी से ही हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है। आप अपने अंदर आत्मविश्वास रखें की आप जो कर सकते वो कोई नही कर सकता यही चीज जो आपको सबसे अलग बनाएगी।

इस दौरान पर छात्रों को वाइट कोट पहनाकर उन्हें शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर शारदा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एके गडपायले, रजिस्ट्रार विवेक कुमार गुप्ता, शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की डीन डॉ निरुपमा गुप्ता, एसोसिएट डीन डॉ पूजा रस्तोगी, स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन एम सिद्धार्थ और शारदा यूनिवर्सिटी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

Loksabha Election 2024: स्क्रूटनी के बाद गौतमबुद्ध नगर सीट पर वैध रूप से 15 अभ्यर्थियों की सूची जार...
खतरनाक प्रदूषण से बचाव को आरडब्ल्यूए ने बांटे मास्क नोएडा सेक्टर-82 में बढ़ते धुंध पर जताई चिंता
शारदा विश्वविद्यालय में 6-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
गौतमबुद्धनगर: बाढ़ समिति की हुई बैठक
हत्या की झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे व यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत , 6 घायल
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 8 मार्च को होगी परीक्षा, नोएडा में बना परीक्षा केंद्र
बेकाबू कार के नाले में गिरने से 2 की मौत,एक 3 की हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा में लगा इलेक्ट्रोनिक व्हीकल का मेला
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: ऑनलाइन विवाद समाधान में न्याय प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की क्षमता
गुलमोहर एस्टेट ई ब्लॉक की नवनिर्वाचित आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने ली शपथ
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसरख मंडल में किया सघन जनसंपर्क
गरीबों और किसानों की आवाज बनेगी भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र: राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद
शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ सर्जरी: 17 साल बाद केन्या की महिला की लौटी मुस्कान
28  साल बाद आया  बाबरी विध्वंस केस का फैसला , आडवाणी, जोशी समेत सभी आरोपी बाइज्जत  बरी