चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी

भारत के पहले सोलर मिशन ‘आदित्य-एल1’ की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने इसरो सहित पूरी टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं: सीएम

लखनऊ, 2 सितंबर। भारत का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य-एल1’ शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम योगी ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही सीएम योगी ने इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की।

140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का नया सूर्य
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नए भारत’ की सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।’

सूर्य को निहारेगा आदित्य
उल्लेखनीय है कि भारत के वैज्ञानिकों ने शनिवार को सूरज के राज पता करने ‘आदित्य-एल1’ को भेजा है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले सोलर मिशन को लॉन्च किया गया। एक घंटे से ज्‍यादा की यात्रा के बाद इसे निर्धारित कक्षा में स्‍थापित किया गया। अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए ‘आदित्य’ उसे लगातार निहारेगा। सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की तरह आदित्य-एल1 मिशन भी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होगा।

यह भी देखे:-

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी
मुख्तार अंसारी गिरोह के 11 शातिर अपराधी किए गए जिला बदर
सेक्टर-37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को हॉकी स्टेडियम बनाने के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, सांसद व भाजपा प्...
संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिला छात्र का शव
राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन 24 अप्रैल को
राममंदिर निर्माण में खर्च होंगे एक हजार करोड़, जानिए कहाँ हो रही है हिसाब मे गड़बड़ी
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री की मुख्य फ्लीट का ड्राइवर मिला कोरोना...
“हग्स लाइफ हौलिस्टिक” नशा मुक्ति केन्द्र से जुड़ने का चलाया अभियान
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ बार एसोसिएशन का विरोध, 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वक...
दादरी में ₹308 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा—हर गाँव तक पहुँचे...
शारदा विश्वविद्यालय में सातवें एचआर कॉन्क्लेव का सफल आयोजन: समकालीन एचआर रुझानों और नवाचारों पर विचा...
ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों का वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 में हुआ चयन
कोरोना ने ली पुलिस अधिकारी की जान, एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन 
राहुल के बिगड़े बोल: राहुल को नही लगता भारत "लोकतांत्रिक देश" स्वीडन की रिपोर्ट का दिया हवाला
पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग