अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, नंबर जारी

यह एक घातक विष है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी

अवैध शराब की बिक्री के संबंध में फीडबैक मांगने के लिए मोबाइल नंबर किए गए जारी

अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब के सेवन से जन सामान्य को बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा निरंतर रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्होंने जन सामान्य का आह्वान किया है कि अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें। यहां पर बिकने वाली मदिरा जहरीली तथा उसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है जो एक घातक विष है। इसके सेवन करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती है तथा उसकी मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग निजी स्वार्थवश अन्य प्रान्तों से अवैध मदिरा की तस्करी, विभिन्न तरीकों से अवैध मद्यनिष्कर्षण/अवैध मदिरा का निर्माण कर बिक्री करते है, इस प्रकार से तैयार अवैध मदिरा मे कई जहरीली कैमिकल मिले हो सकते है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का धन्धा करने वाले दोषियों को आजीवन कारावास या 10 लाख तक का जुर्माना या दोनों सजा एक साथ एवं मृत्यु दण्ड की सजा का प्रावधान है। एडवाइजरी में अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब के संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा फीडबैक भी चाही गई है, जिसके लिए सभी अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। ऐसी जानकारी मिलने पर कोई भी व्यक्ति आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 14405, व्हाट्सएप नंबर 9454466019 या संबंधित मोबाइल नंबर 9454465654, 9454466423, 9454466424, 9454466425, 9454466426, 9454466427, 9454466428, 9454466429 पर जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी देखे:-

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने किया वृक्षारोपण
नोएडा -ग्रेटर नोएडा में जन आंदोलन के रूप में मनाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम, पूरे प्रदेश में 35 करोड...
डेल्टा टू के पार्कों में बदहाल झूले और ओपन जिम, निवासियों में आक्रोश
गौतमबुद्ध नगर में कई थानाध्यक्षों के तबादले -फेरबदल
ग्रेटर नोएडा में हुआ भगवान अयप्पा का भव्य पूजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने बारिश में बचाव के लिए जरूरतमंद बच्चों को बांटे छाते और चप्पल
New Year Party में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होगा एक्शन! घर या बाहर पार्टी से पहले जान लें ये निय...
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर कानपुर शहर हुआ अलर्ट, शहर में धारा 144 लागू किया गया,
ग्रेनो वेस्ट निवासियों व नेफोवा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
कृषक ऋण मोचन योजना : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 1018 किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
दखें VIDEO, PVR CINEMAS ने ग्रेटर नौएडा में अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया
मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव  कार्यक्रम में प्रेरक  बालक ,बालिका,  उत्कृष्ट अध्यापक, अध्यापिका , शिक्षामि...
वीवो कंपनी पर लगा 52 हजार रुपये का जुर्माना , कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार...
ग्रेटर नोएडा : श्री रामलीला कमेटी ने साईट - 4 में किया भूमि पूजन
स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार की ओर एक कदम: इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ में एआई और ऑटोमेशन पर ...
यूथ फॉर सेवा द्वारा नवोदित-2019 का आयोजन