यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने किया मोटो जीपी रेस ट्रैक का भ्रमण, प्रतियोगिता के तैयारी की समीक्षा की

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार सागर द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 25 में स्थित जेपी स्पोर्ट्स सिटी में बने मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया गया तथा आगामी 22 से 24 सितंबर तक होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय मोटो जीपी प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई|


अध्यक्ष अनिल सागर द्वारा मोटो जीपी ट्रैक का भ्रमण किया गया तथा वहाँ किए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कार्यक्रम में मोटो जीपी रेस का आयोजन करने वाली कंपनी मैसर्स फ़ैरस्ट्रीट के अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव तथा जेपी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया गया। तथा इस विश्व स्तरीय आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे हैं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। ट्रैक पर किये गए तथा किए जा रहे ज़रूरी निर्माण व मेंटेनेंस के कार्यों के संबंध में अध्यक्ष अनिल सागर को जानकारी दी गई।
उक्त कार्यकर्मों में अध्यक्ष के साथ साथ यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, साद मियाँ ख़ान, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक परियोजना ए.के सिंह, उप महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी, स्टाफ ऑफिसर नन्द किशोर सुंदरियाल, वरीष्ठ प्रबंधक राजवीर सिंह, मनोज धारीवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जी.एन.आई.ओ.टी. मेडिकल साइंसेज में तीन दिवसीय फार्माकोलॉजी मॉड्यूल कार्यशाला संपन्न
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का सरकार पर तीखा हमला: “जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान, समस्...
मिशन शक्ति समारोह में गलगोटिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण की पहल को मिली न...
25  हज़ार के  ईनामी  वांटेड गैंगस्टर पुलिस एन्काउंटर में घायल 
हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मेरठ कमिश्नर प्रभात कुमार ने की पहल, 1000 पौधरोपण किया गया , सामाज...
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर-करत्त और अभियोजन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, राजस्व वसूली के ...
श्री रामलीला कमेटी द्वारा गणेश वंदना से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ, नारद मोह प्रसंग देख रोमांचित हुए...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
सोनीपत डबल मर्डर केस : राष्ट्रीय पहलवान निशा दहिया सुरक्षित, दूसरी महिला पहलवान निशा की हुई हत्या, स...
आईसीसीआर प्रतिनिधिमंडल ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का किया दौरा, फेलोशिप पहलों की समीक्षा
"कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, "Run to Save Lives" मैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि"
पार्टी के दौरान हुई मारपीट में एक शख्स की गई जान
स्मार्ट टाउनशिप में मकान व दुकान का सपना जल्द होगा पूरा
किसान पराली व फसल अवशेष को अपने खेतों में न जलाये, बनाएं डिकॉम्पोस्ट- राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक
उत्तर प्रदेश दिवस प्रदर्शनी में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने प्रदर्शित की अपनी योजनाएं
सेक्टर डेल्टा 2 में मेजर लीकेज होने के कारण आए दिन लाखों लीटर गंगा वॉटर सप्लाई का पानी होता वेस्ट - ...