INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
INDIA गठबंधन की मुंबई में तीसरी बैठक संपन्न हुई है। गठबंधन की पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरु में संपन्न हुई थी। इस तीसरी बैठक का एजेंडा गठबंधन का लोगो और प्रवक्ताओं की नियुक्ति करना है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए से भाजपा की सरकार घबरा गई है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति करती है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेताओं से कहा कि हमें दो अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करना चाहिए। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा हमें एनडीए की रणनीति को जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। विपक्ष की बैठक में देश में जल्द चुनाव कराए जाने को लेकर आशंका जताई गई। इस समिति में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, डीएमके नेता एमके स्टालिन, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, आप नेता राघव चड्ढा, सपा नेता जावेद अली खान, जदयू नेता लल्लन सिंह, सीपीआई नेता डी राजा, नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।
