Bikes In September : सिंतबर में होने वाली है नई रेंज की बाइक्स लांच, बाइक लवर्स की बल्ले-बल्ले

रक्षाबंधन का त्यौहार बीत चुका है। ऐसे में अब आने वाले महीनों में तीज-त्यौहारों की शुरुवात हो जाएगी। दशहरा, दीवाली,भाईदूज जैसे बड़े त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में बाजार में भी नए ऑफर्स और नई-नई प्रोडक्ट रेंज आने वाली है। ऐसे में दो पहिया वाहन इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले महीनों में दो पहिया वाहन कंपनियां कुछ नई रेंज की बाइक्स लांच करने वाली है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी बाइक लांच करने के दौड़ में शामिल हैं।

रॉयल एनफील्ड : 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर महीने की शुरुआत में ही कंपनी बाइक लवर्स को खुशखबरी देने जा रही है। कंपनी अपने 350 सीसी सेगमेंट में नई बुलेट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अन्य कंपनी की तरह ही इस बुलेट में जे सीरीज देने की तैयारी में है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 310:

TVS कंपनी ने भी बाइक लवर्स के लिए खास तैयारी कर रखी है। सूत्रों की माने तो कंपनी 310 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीआर 310 बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। ये बाइक भी महीने की शुरू में ही लांच हो सकती है। इसी कड़ी में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है।

केटीएम 390 ड्यूक 2024:

KTM अपने 400 सीसी सेगमेंट में ड्यूक 390 के 2024 वर्जन को लांच करने वाली है। कंपनी सिंतबर के अंतिम दिनों में इस बाइक को भारतीय बाजार में उतार सकती है। अगर खासियत की बात करें तो कंपनी बाइक को नए प्लेटफार्म के साथ अपडेट इंजन भी देने वाली है। बाइक के कई पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी बेहतर हो सकते हैं।

अप्रिलिया आरएस 440:

अप्रिलिया बाइक अपने 400 सीसी सेगमेंट में RS440 को भारतीय बाजार में उतारने जा रहा है। कंपनी डबल इंजन देने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दस दिनों में कंपनी इस बाइक को बाजार में लांच कर सकती है। डबल इंजन से ये अपने सेगमेंट और ज्यादा ताकतवर बन सकती है।

यह भी देखे:-

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के यहां इनकम टैक्स का छापा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रतिनिधिमंडल
स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत
नोएडा: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जमघट पाठशाला में बच्चों को किया जागरूक – महिला सुरक्षा और मिशन शक...
दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 5 अप्रैल से 6 और रूटों पर चलेंगी लोकल...
निःस्वार्थ भाव से जन कल्याण करने वाले रियल हीरोज़ को "आस एक प्रयास ट्रस्ट" ने किया सम्मानित
नेत्रदान से रोशन हुई ज़िंदगी: GIMS में ICU मरीज के परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए नया पिंक बूथ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क...
एचआईवी या एड्स पीड़ित लोगों में कोरोना का असर कम, दिल्‍ली एम्‍स में हुए अध्‍ययन में दावा
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र
साथी हाथ बढ़ाना ने जरूरतमंद लोगों में बनते गए फुटवियर
पैरामाउंट सोसाइटी में 14 वर्षीय बालक की बालकनी से गिरकर मौत
आरडब्लूए सोसाइटी एक्ट से बनी ,मान्यता देने की नहीं कोई नीति - नॉएडा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रतिनिधिमंडल
आकाश रावल करणी सेना भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
14 साल पहले घर से चला गया था बेटा, लौटा तो लग्जरी कार और ट्रकों का मालिक बनकर, दिलचस्प है ये कहानी