G20 Summit: जी20 सम्मेलन के कौन होंगे मेहमान , जानें दिल्ली कितनी है तैयार

दिल्ली : 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होने वाला सम्मेलन 18वां होगा। सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। साथ ही नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, जी20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (यूएन, आईएमएफ, डब्ल्यूबी, डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूटीओ, आईएलओ, एफएसबी और ओईसीडी) और क्षेत्रीय संगठनों (एयू, एयूडीए-एनईपीएडी और आसियान) के अतिरिक्त G20 के अध्यक्ष के रूप में भारत द्वारा आईएसए, सीडीआरआई और एडीबी को अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इसके लिए तैयारियां कैसी की जा रहीं?
जी-20 के दौरान अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने नई दिल्ली को एक बेहतरीन स्थान के रूप में दिखाने के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। सबसे ज्यादा कार्यक्रम एनडीएमसी एरिया में होने हैं, लिहाजा पूरे लुटियन जोन को सजाने-संवारने का काम जोरों पर चल रहा है। अधूरे कामों को इसी सप्ताह समाप्त कर उन्हें बेहतर तरीके से पेश करने के लिए बेहतरीन बनाया जा रहा है।

जी-20 कार्यक्रम में आने वाले मेहमान लाल किला, राजघाट और कुछ अन्य स्थानों पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इसे देखते हुए इन ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। मेहमानों के सामने दिल्ली की विशेष छवि पेश करने की तैयारी है, इसके लिए सुविधाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एनडीएमसी क्षेत्र में हर स्थान को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाने के लिए काम किया जा रहा है। स्वच्छता विभाग के विशेष अधिकारियों की तैनाती कर हर स्थान को साफ-सुथरा बनाने का काम किया जा रहा है।

जी-20 के सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का करीब 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी और विश्व की आबादी के दो-तिहाई से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके सदस्यों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

यह भी देखे:-

पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, मंत्रियों, विधायकों ने एयरपोर्ट पर  स्वागत किया 
लॉयड इनक्यूबेशन बना उत्तर प्रदेश में नंबर वन: तीन स्टार्टअप आइडिया का हुआ चयन
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में श्रद्धा और सांस्कृतिक वैभव के साथ महा नवमी उत्सव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पक्षी-मुक्त क्षेत्र बनाने की कवायद, AEMC की पहली बैठक में हुआ अहम ...
ग्रेटर नोएडा की प्रोफेसर का अनोखा आविष्कार, पानी को खुद पहचानकर साफ करेगा यह स्मार्ट डिवाइस
न्यू नोएडा को बसाने में सैटेलाइट इमेज बनेगा आधार
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द होगी सुगम यात्रा: 130 मीटर रोड को 120 मीटर रोड से जोड़ने की त...
आईआईएमटी में डिजिटल फॉरेंसिक एंड जॉब ऑपर्च्युनिटीज पर सेमिनार
लीडर बने फॉलोवर नहीं - कुसुम चोपड़ा
जेवर सेमीकंडक्टर पार्क शिलान्यास की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
अनियंत्रित स्कूटर नाले में गिरा, व्यक्ति की डूबकर हुई मौत
CRC Sublimis सोसाइटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
कोरोना महामारी: स्कूल खुलते ही आई आफत, बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण, इस राज्य ने उठाए ये कदम
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति,