गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी , हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना क्षेत्र रबूपुरा में यमुना गौर सिटी में नवनिर्मित पुलिस चौकी की स्थापना व यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की तरफ मिर्जापुर कट पर पुलिस सहायता कक्ष एवं थाना रबूपुरा पर नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क, साइबर क्राईम हेल्पडेस्क व उपनिरीक्षक विवेचना कक्ष का उद्घाटन किया गया।
1. यमुना गौर सिटी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया जिससे ग्राम निलौनी, मिर्जापुर, रामपुर बांगर, रूस्तमपुर, खेरली भाव, मिलक, चकजलालाबाद, रौनिजा, यमुना गौर सिटी, एटीएस सोसाइटी, ओसिस सुपरटेक सोसाइटी, वीवो कम्पनी व निर्माणाधीन अवासीय सेक्टर में रहने वाले व्यक्तियो को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी। नव निर्मित चौकी पर उपनिरीक्षक-02, मुख्य आरक्षी-02, आरक्षी-05, महिला आरक्षी-02 की नियुक्ति की गई और एक चार पहिया वाहन व दुपहिया वाहन त्वारित सहायता हेतु उपल्ब्ध कराए गये है।
2.यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की तरफ मिर्जापुर कट पर पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया है जिससे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने वाले व्यक्ति व वाहनो को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध रहेगी।
3.थाना रबूपुरा परिसर में महिलाओं एवं बच्चो की त्वरित सुनवाई व सहायता हेतु एक नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क व साइबर अपराध पर नियंत्रण, साइबर अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही व पीड़ित की त्वरित सहायता हेतु एक नवनिर्मित साईबर हैल्पडैस्क का उद्घाटन किया गया है।
इस मौके पर धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर विधानसभा गौतमबुद्धनगर, अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री आनन्द कुलकर्णी, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री अशोक कुमार, एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा श्री रूद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी रबूपुरा श्री सुधीर कुमार उपस्थिति रहे।