एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निकालेंगे समाधान: प्रोफेसर पांडे

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबंधित 749 कॉलेज में दाखिला लेने वाले लगभग 1.3 लाख विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। उल्लेखनीय है कि एकेटियू के द्वारा नियत समय तक दाखिलों की स्वीकृति नहीं दी गई थी ,समय अवधि बढ़ाने की मांग पर उच्च न्यायालय ने इनकार कर दिया था। अब इस निर्णय के खिलाफ एकेटीयू की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया है। कॉलेज के समूह टेक्निकल इंस्टीट्यूशन फाउंडेशन उत्तर प्रदेश ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। नियमानुसार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रत्येक वर्ष नए दाखिलों की स्वीकृति प्रदान करता है, इसके बाद सभी विश्वविद्यालय अपने कॉलेज को तय समय में स्वीकृति प्रदान करते हैं। वर्ष 2023-24 के सत्र में 30 जून तक एआईसीटीई ने 749 कॉलेज को प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए एक्सटेंशन का अप्रूवल प्रदान कर दिया था। एकेटियू विश्वविद्यालय को अपनी स्वीकृति प्रदान करने के लिए 31 जुलाई तक का वक्त था। विश्वविद्यालय 31 जुलाई तक स्वीकृति प्रदान नहीं कर सका। एआईसीटीई ने 31 जुलाई तक सभी कॉलेजों को इसकी मान्यता प्रदान कर दी, तय समय गुजर जाने पर एकेटियू ने समय वृद्धि की मांग की समय न मिलने पर एकेटियू ने उच्च न्यायालय का रुख किया उच्च न्यायालय से भी विश्वविद्यालय को राहत प्रदान नहीं हुई, उच्च न्यायालय के फैसले पर एकेटियू ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। उच्चतम न्यायालय ने एकेटीयू की याचिका खारिज कर दी, मानता नहीं मिलने पर प्रथम वर्ष के बच्चों का भविष्य खतरे में है।

इस विषय को लेकर कालेज प्रबंधन और छात्र दोनों ही चिंतित हैं।

उक्त विषय के संबंध में ग्रेनो न्यूज संवाददाता ने एकेटियू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे से बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि हम इसका समाधान निकालने में लगे हुए हैं, एकेटीयू की काउंसलिंग की प्रक्रिया अगले 5 दिनों में आरंभ हो सकता है।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
"संविधान दिवस" के अवसर पर "भारत रत्न डॉ. अम्बेड़कर अवार्ड्स" से सम्मानित हुईं सायना नेहवाल, सोनू निगम...
नोएडा में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, 1XBET बैटिंग ऐप से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
भाजपा कार्यालय तिलपता में भाजपा की बड़ी बैठक: जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा बोले—28 मार्च को पीएम मोदी के ...
आईईसी कालेज में उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन
गुंडा किस्म के सरकारी ठेकेदारों के चरित्र प्रमाण पत्र होंगे निरस्त
PM Modi Lucknow Visit Live: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
जानिए क्यों ? बजट 2019 से होम बायर्स हुए निराश
कोरोना वायरस दिल्ली में महामारी घोषित, स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर बंद , अब तक 73 की पुष्टि
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
पांच लोगों की जान बचने वाली पुलिस टीम सम्मानित
आईआईएमटी कॉलेज के 125 छात्रों का मल्टिनेशन कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट द्वारा चयन
गुरु नानक जयंती : गुरुद्वारों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
UP Election 2022: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी