इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर डीएम मनीष वर्मा ने उद्यमियों के साथ की बैठक
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में लगने वाले उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो एंव जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में एनईए प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि 21 से 25 सितम्बर-2023 तक लगने वाले ट्रेड शो के सभी स्लाट पहले ही बुक हो चुके है ।इसलिए एनईए के सदस्य उद्यमियों के लिए अलग से 150 मीटर क्षेत्रफल का स्टाल उपलब्ध किया जाए। साथ ही ट्रेड में नोएडा के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने की।
इस मौके पर अवगत कराया गया कि औद्यौगिक सेक्टरों में प्रायः एक दिन में कई बार ब्रेक डाउन हो रहे है। इस कारण उद्यमीय को आर्थिक नुकसान होता है । विद्युत सबंधी तकनीकी खामियां को दूर करने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाए । एक इकाई में तकनीकी खराबी होने की स्थिति में 5 से अधिक इकाइयों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए ।
जनरेटर के उपयोग में व्यवसाय द्वारा की गई पूंजीगत लागत और पर्यावरण, प्रदूषण के साथ-साथ पीएनजी के लिए हर महीने भुगतान का अतिरिक्त बोझ शामिल है। व्यक्तिगत जनरेटर को बढावा देने के बजाय 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पर जोर दिया जाना चाहिए। इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए जैसे इकाइयों का ट्रांसफर, रजिस्ट्री आदि करवाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू कराया जाए। साईड-बी, यूपीएसआईडीसी, सूरजपुर वाली मुख्य सड़क विगत कई माह से टूटी हुई है लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई । उपरोक्त को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र विद्युत सबंधी तकनीकी खामियां को दूर किया जाए। ताकि उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। साथ ही जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के अधिकारियों को फोन कर सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिये। साथ ही अवगत कराया कि जब विद्युत की आपूर्ति बाधित होती है उस समय डी.जी. सैट चलाने के लिए शासन स्तर पर चर्चा की गई है।
