मिलावटी मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन

रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के साथ अन्य कई त्यौहार का समय आ चुका है इन त्योहारों पर शहर एवं ग्रामीण परिवेश के लोग मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थो को उपहार के रूप में देकर त्यौहार मनाते हैं वहीं गौतम बुद्ध नगर के नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट ग्रेटर नोएडा शहर के साथ-साथ दादरी दनकौर बिलासपुर रबूपुरा जेवर आदि शहरों-कस्बों में मिलावटी मिठाई एवं अन्य घटिया सामग्री से बने खाद्य पदार्थ बाजार में बिक रहे हैं। जिसके संबंध में सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर नामी प्रतिष्ठानों सहित सभी दुकानों की जांच कर कार्यवाही की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर व प्रदेश महासचिव मा.दिनेश नागर ने बताया कि रक्षाबंधन व आगामी त्यौहारो पर शहर के कई नामी प्रतिष्ठानों सहित मॉलों में भी बड़े प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान दबा के घटिया किस्म की मिठाई बेच रहे हैं। बाजार में बड़े स्तर पर नकली दूध खोया घी पनीर आदि दूध से संबंधित खाद्य पदार्थ नकली एवं पाउडर से बनाकर बेचे जा रहे हैं। जिनका उपयोग त्यौहार के समय विभिन्न प्रकार की मिठाइयों में प्रयोग किया जा रहा है। आलोक नागर ने बताया कि पाउडर एवं सिंथेटिक दूध से बनी मिठाइयां लोगों के शरीर में स्लो प्वाइजन का कार्य कर रही हैं आए दिन नकली एवं घटिया किस्म के घी दूध पनीर एवं खोया से बनी मिठाइयां खाने से लोगों की जान पर आफत बन आती है। फूड प्वाइजनिंग हो जाता है। कई बार मिलावट मिठाई खाने से व्यक्ति की किडनी लीवर तक पूर्णता है खराब हो जाते हैं। गौतम बुध नगर में मिलावटखोरों का जोरो से कारोबार फल फूल रहा है। दिनेश नागर ने बताया कि इसी संबंध में आज उपजिलाधिकारी भैरोपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों पर गौतम बुध नगर के खाद्य विभाग को दिशा निर्देशित करने की मांग करते हुए सभी कस्बों,शहरों मालों में स्थित मिठाई के प्रतिष्ठित व नामचीन प्रतिष्ठानों की जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान बलराज हूंण, दिनेश नागर, रोहतास नागर, अनिल भाटी, यतेंद्र नागर, जगदीश सूबेदार, मनोज, सुबोध नागर , राकेश, मोहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस ने तमंचा-कारतूस किया बरामद
किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन 
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बाद अब सीएनजी भी महंगी
एसीपी ने आधा दर्जन गाँवो मे लगाई चौपाल,लोगों की सुनी समस्या
श्रीनगर में बोले राहुल गांधी- मैं भी कश्मीरी पंडित, कहा- जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का चल रहा धरना स्थगित, जानिए क्यों
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ICAC2N-24' में उन्नत तकनीकी चर्चाएँ, शोध पत्र...
ग्रेटर नोएडा में सजेगी चोटी के कवियों की महफ़िल , 21 सितम्बर को रामलीला मैदान सेक्टर पाई में होगा आयो...
क्यूपीआर अपलोड न करने पर यूपी रेरा की बड़ी कार्रवाई, दो प्रमोटरों पर ₹2.43 करोड़ से अधिक का जुर्माना
19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली एकेटीयू की परीक्षाएं रद्द..
कल का पंचांग, 13 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
एसटीएफ के हत्थे चढ़े एमबीसीएस में प्रवेश दिलाने वाले ठग
नन्हक फाऊंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के साथ मनाई होली
सपाईयों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत
पुलिस ने दोबारा धरना दे रहे किसानों को किया गिरफ्तार, जीरो पॉइंट महापंचायत स्थल कराया खाली, सीएम योग...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कम्युनिटी किचन से 54,400 जरूरतमंदो को खाना खिलाया गया