रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: आगामी रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष्य में महिलाओं की निजी सुरक्षा हेतु एक कार्यशाला का आयोजन चेरी काउंटी के एमफीथिएटर में किया गया। कार्यशाला में निजी सुरक्षा संबंधित दांव पेंचों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में ट्रेनिंग पूजा ने दी जो कि CISF में विगत 21 वर्षों से ट्रेनिंग दे रहीं हैं। पूजा Phillipines Martial Arts एवं हथियारों को प्रयोग कराने की विधा में भी पारंगत है एवं स्वयं एक पर्वतारोही भी हैं एवं Gaurdian Angle Empower कंपनी की स्वामी भी हैं। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनसे सीखना एक अद्भुत अनुभव था और बड़े ही चाव से सबने उनसे स्व रक्षा पर विभिन्न प्रकार की कलाएं सीखीं। कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रिया, नेहा, दीपक, राकेश, इस्मत, प्रियंका, निधि, आरती एवँ शक्ति के साथ साथ अनेक रेजिडेंट्स ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया |