किसान सभा ने प्राधिकरण को बंद करने की दी चेतावनी

ग्रेटर नोएडा: आज किसान सभा के धरने के 104 वें दिन धरने की अध्यक्षता श्याम सिंह प्रधान जुनपत ने की संचालन जगबीर नंबरदार ने किया । धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि अब किसानों ने काफी इंतजार कर लिया है । सांसद जिन्होंने किसानो और प्राधिकरण के बीच मध्यस्थता की थी उनके द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही है प्राधिकरण के अधिकारी सांसद सुरेंद्र नागर नगर और विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ही प्रमुख चार बड़े मुद्दों 10% प्लाट का मुद्दा भूमिहीनों के प्लाट का मुद्दा रोजगार और नए कानून को लागू करने का मुद्दा शामिल है पर बातचीत करने को कह रहे हैं । परंतु पिछले 10 दिन से दोनों नेताओं द्वारा इस संबंध में बातचीत का समय नहीं दिया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि उनकी प्राथमिकता में किसानो के मुद्दे नहीं है उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उन्होंने बीच में आकर किसानों और प्राधिकरण के बीच में समझौता लिखित में कराया था जिसका पालन प्राधिकरण ने नहीं किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा ने नए अधिकारी आने के बाद काफी समय नए अधिकारी को दिया है और पिछले 15 दिन से उक्त बड़े मुद्दों पर बातचीत के इंतजार में किसान धरना चला रहे हैं किसानों के उक्त बड़े मुद्दे के प्रति प्राधिकरण अधिकारियों और नेताओं की बेरुखी को देखते हुए किसान सभा जल्दी की कोई तारीख तय कर प्राधिकरण को बंद करने का काम करेगी उसके लिए तैयारी और प्रोग्राम बना लिया गया है गबरी मुखिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादा और समझौता प्राधिकरण ने किसानों के साथ किया है उसे पूरा करें अन्यथा किसान प्राधिकरण को चलने नहीं देंगे धरना प्राधिकरण पर दृढ़ संकल्प के साथ शुरू किया गया है महिलाओं की नेता पूनम भाटी ने कहा कि महिलाएं धरने में पूरी संख्या में जुटी हुई है चाहे जितना वक्त लगे मुद्दों को हल करके ही दम लिया जाएगा भूमिहीनों के नेता महेश प्रजापति ने कहा की लड़ाई आर पार की है जीते बिना घर नहीं जाएंगे आज धरने को किसान सभा की केंद्रीय समिति के वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद वीर सिंह नागर हरेंद्र खारी सुरेंद्र यादव अजब सिंह नेताजी संदीप भाटी निशांत रावल अजय पाल भाटी राजेश प्रधान, उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव दिगंबर सिंह ने संबोधित किया। आज धरने को किसान सभा मथुरा के नेताओं ने दिगंबर सिंह के नेतृत्व में आकर अपना समर्थन दिया और किसानों का आह्वान किया कि यमुना ग्रेटर नोएडा और नोएडा के किसानों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी है और जीतनी है धरने पर आज संदीप भाटी निरंकार प्रधान सत्तू भाटी अजीत नागर मोनू मुखिया प्रशांत भाटी श्याम सिंह भाटी मनोज प्रधान खानपुर सुरेंद्र भाटी खानपुर जोगेंद्री संतरा सरिता शरबती महाराज सिंह प्रधान राजीव नागर कृष्ण भाटी राजू भाटी मोहित नागर मोहित भाटी शिशांत भाटी अभय भाटी और सैकड़ो महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

रेव पार्टी मामले में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार
25 नवंबर को किसानों की महापंचायत: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
जन विश्वास दिवस में शिकायतों को हल करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसीईओ
शाहबेरी में अवैध ईमारत गिरने के मामले में वांटेड ईनामी गिरफ्तार
Coronavirus India News: कोरोना एक नई तैयारी मे 11,649 नए मामले, अब तक 82 लाख को लगी वैक्सीन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प लिया
ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए पांच रुट पर स्थानीय बस सेवा हुई शुरू, जानिए रूट
नोएडा एयरपोर्ट ने इंडियन ऑयल स्काई टैकिंग के साथ अनुबंध
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
दिल्ली को थी दहलाने की साजिश ; AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ...
बेवन नागर ने सुंदर भाटी के भाई समेत इन सात पर कराया एफआईआर, जानलेवा हमला करने का आरोप
वैन - केंटर की टक्कर में बच्चे समेत 3 घायल
बैरिक में मृत मिला कांस्टेबल
सुंदर कावड़ लाने पर कावड़ियों का भव्य स्वागत
शासन को सौंपी रिपोर्ट: फर्जी शिक्षक भर्ती व भुगतान में वित्त सेवा के अफसरों की बर्खास्तगी तय