डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन स्वामियों एवं संचालकों को किया फर्स्ट एड किट का वितरण

ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के द्वारा आमजन को वितरित किए जाने वाले फर्स्ट एड किट अभियान का कलेक्ट्रेट परिसर से शुभारंभ किया । कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फर्स्ट एड कीट का शुभारंभ करते हुए वाहन स्वामियो और संचालकों को किट वितरित की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि संस्था का यह सराहनीय पहल है, इससे आमजन में भी जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हो जाते हैं और घायलों को समय से फर्स्ट एड न मिलने से कुछ की मौत भी हो जाती है, इसलिए सभी वाहनों में फर्स्ट एड कीट होना जरूरी है।संस्था के स्थानीय कार्यकर्ता डॉ. बी एस चौहान व पूर्व सीएमओ होम्योपेथ डॉ.ललित मोहन जौहरी ने कहा कि संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान की पावन प्रेरणाओं से संस्था द्वारा सौ से भी ज्यादा सोशल कार्य किए जाते हैं। ये अभियान भी उसी का हिस्सा है, जिसके तहत गौतम बुद्ध नगर में भी वाहनों चालकों को फ्री में फर्स्ट एड किट का वितरण करने के साथ ही उन्हे दुर्घटनाओं में दूसरे की मदद कर जान बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ट पत्रकार ऋषिपाल अरोड़ा, CA प्रदीप कुमार , शिव कुमार ,जय चंद , मुकेश कुमार ,पंकज इन्सां , जसपाल ,अवतार , श्याम सिंह, स्वीटी रूपवती, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर श्रीराम  बारात में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एनजीओ "गूंज" में किया एक दिवसीय इंटर्नशिप दौरा
मिहिर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी का जोरदार स्वागत
ग्रेटर नोएडा : पटेल जयंती पर यहाँ होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
3सी' पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना
बिना वृक्षों के जीवन असंभव,जीवन हेतु करें पौधारोपण - आलोक नागर
फादर एग्नेल स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस
रील लाइफ बनाम रियल लाइफ: अमोघ लीला दास प्रभु ने नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दिए जीवन के अनमोल पा...
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
ग्रेनो प्राधिकरण ने एक दिन में लगाए 1.18 लाख पौधे, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने गामा व...
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
नई मुसीबत में फंसी सपना चौधरी, दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दर्ज की एफआईआर
जनपद में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा विशेष अभियान
धर्म गुरुओं के साथ एसीपी ने की बैठक
पेपर मिल में लगी भीषण आग, बुझाने में लगे दमकलकर्मी