अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के नागरिक को पुलिस ने पकड़ा
ग्रेटर नोएडा: बीटा 2 पुलिस और एलआईयू ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है।
नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक दिंनाक 25.08.2023 को थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 पुलिस व एलआईयू यूनिट द्वारा चैकिंग के दौरान जगत फार्म मार्केट थाना क्षेत्र बीटा 2 से एक विदेशी मूल के नागरिक DIEZOU MURICE S/O DIEZOU R/O COTE DIVOIRE ABIDJAN AFRICA हाल पता मानवी इन्कलेव प्रथम फ्लोर दिल्ली को चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान विदशी नागरिक से भारतवर्ष में रहने का कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर गिरफ्तार किया गया। विदेशी नागरिक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का विवरण*
DIEZOU MURICE S/O DIEZOU R/O COTE DIVOIRE ABIDJAN AFRICA हाल पता मानवी इन्कलेव प्रथम फ्लोर दिल्ली ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0 441/2023 धारा 14 विदेशी अधिनियम थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1-प्रभारी नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
2-उ0नि0 सुशील कुमार थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
3-है0का0 सूरज एलआईयू यूनिट गौतमबुद्धनगर
4- है0का0 547 गोविन्द थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
5- का0 2992 श्री चन्द कुमार थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
