निकाय चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
ग्रेटर नोएडा। जनपद के समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में आगामी 26 नवंबर को होने वाले नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देशन में अधिकारियों के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं । आज दादरी नगर में अमित कुमार सिंह उप जिलाधिकारी दादरी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर एवं मोहल्लों में बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान दोनों अधिकारियों के द्वारा जनसामान्य से आव्हान किया गया कि समस्त मतदाता अपने मतों का प्रयोग स्वतंत्र होकर करें और किसी के दबाव एवं लालच में आकर मतदान न करें , यह सीधा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि यदि किसी मतदाता को कोई असामाजिक तत्व मत डालने के लिए दबाव बनाता है या रोकने का प्रयास करता है तो उसके संबंध में तत्काल उन्हें जानकारी प्रदान की जाए ताकि संबंधित के विरूद्घ कड़ी से कड़ी कार्रवाई तुरंत की जा सके।
इधर क़स्बा बिलासपुर व क़स्बा दनकौर में पैरामिलिट्री फ़ोर्स व सिविल पुलिस के साथ दनकौर एसएचओ फरमूद अली ने फ्लैग मार्च किया .
