राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत 21 अगस्त से 29 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी श्रंखला में आज उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल सप्ताह के चतुर्थ दिवस मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया, जिसमें जनपद की 8 बालक एवं 8 बालिकाओं की टीम ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव भाटी के द्वारा किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव भाटी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार के आयोजन जिले में होते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब सभी घर में ओलंपियन होंगें। उपक्रीड़ा अधिकारी अनीता नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह 29 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में प्रतियोगिताओं का समापन किया जाएगा। 26 से 27 तारीख को कुश्ती का आयोजन तथा 29 अगस्त को हॉकी बालक 14 वर्ष आयु वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा व राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह का समापन 29 अगस्त को सांयकाल 3:00 बजे से मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार वितरित कर किया जाएगा। इस अवसर पर सुमित, लोकेंद्र, लोकेश, खो खो अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर चंद्रमणि, डिस्टिक शारीरिक अनुदेशक दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*
