राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत 21 अगस्त से 29 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी श्रंखला में आज उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तीसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज वर्ल्ड पुलिस गेम्स चैंपियन बबीता नागर के द्वारा किया गया। उप क्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि आज की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिकाओं में 52 से 54 वर्ग भार किलोग्राम में नीतू प्रथम,आशु द्वितीय, 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारती प्रथम, आयुषी द्वितीय, 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में आयुषी प्रथम, तनिष्का द्वितीय, 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में यशिका प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक प्रथम, आराध्या द्वितीय, 67 किलोग्राम भार वर्ग में रिया प्रथम जीया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में आशुतोष प्रथम, विवेक द्वितीय, 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस चौधरी प्रथम, अंश द्वितीय, 60 से स 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु प्रथम, चंद्र प्रताप यादव द्वितीय, 63.5 से 67 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम प्रथम, श्याम द्वितीय, 67 से 71 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष प्रथम, अविनाश द्वितीय, रवि तृतीया तथा 71 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल प्रथम, अमरीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श प्रथम, शिवम द्वितीय, अजय तृतीया, 46 से 49 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल प्रथम, कृष द्वितीय, अंश तृतीया, 64 से 67 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य प्रथम, आर्यन द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं जूनियर बालक वर्ग में 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक ने प्रथम, प्रिंस विश्वकर्मा द्वितीय तथा 67 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में कपिल नागर प्रथम, धीरज द्वितीय, प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर, कुश्ती कोच अनुज कुमार, जूडो कोच परवेज अली उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में  "महिलाएं क्या चाहती हैं " विषय पर चर्चा का आयोजन 
उद्योगपति के घर लूट, जांच में जुटी पुलिस, आठ टीम का गठन
13 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, निस्तारित होंगे सुलह योग्य मामले
राष्ट्रीय लोक दल की प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान
जी.डी  गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का समापन
ह्युमन टच फाउंडेशन द्वारा एनीमिया रोग का नि:शुल्क शिविर का आयोजन
चुनाव घोषणा के बाद शहर में लगी धारा 144
दर्दनाक : सड़क हादसे में गई बाइकर की जान
जब पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने उठाया ऐसा कदम कि ... पढ़ें पूरी खबर
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी ने महिला दिवस पे महिलाओं को "वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स" से किया सम्मान...
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जनगणना-2027 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
सस्ती लग्जरी कार दिलाने के नाम पर ठगी — बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर आरोपी, गिरोह की सक्रियता...
उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम