विदेशी कंपनियों ने मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने की दिखाई रुचि
ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में विदेशी निवेश की संभावनाओं में वृद्धि हुई है। अहमदाबाद में आयोजित हुए एक्सपो में जापान, दक्षिण कोरिया और इजरायल की कंपनियों में रुचि दिखाई। है। एक्सपो का विषय इंडिया द फ्यूचर मेडटेक हब था। इसमें यमुना प्राधिकरण की ओर से मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया था। केंद्र सरकार चार प्रदेश तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करा रही है। उत्तर प्रदेश में यह पार्क यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में साढ़े तीन सौ एकड़ में विकसित हो रहा है। प्राधिकरण अभी तक 73 भूखंडों का आवंटन कर चुका है। प्राधिकरण के अधिकारियों को मेडिकल डिवाइस पार्क संबंधित प्रदेश सरकार की नीति एवं अनुभव साझा करने के लिए अहमदाबाद में आयोजित एक्सपो में आमंत्रित किया गया था। एसीईओ कपिल सिंह की अगुवाई में ओएसडी शैलेंद्र सिंह, नंद किशोर आदि ने एक्सपो प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पार्क में संभावनाओं की जानकारी दी।