यमुना प्राधिकरण  ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, पेट्रोल पंप व होटल भूखंड  योजना की नियम शर्तों में किया संशोधन

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ग्रुप
हाउसिंग, संस्थागत, पेट्रोल पंप, होटल और मिश्रित
भू उपयोग उद्योग की भूखंड योजना इसी हफ्ते
दोबारा लांच करेगा। इस बार इनकी नियम और शर्तों
में संशोधन किया गया है। पहले इन योजनाओं में
‘एकमुश्त पैसा जमा करना था, लेकिन इस बार
किस्तों में पैसा जमा करने का विकल्प दिया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत,
पेट्रोल पंप, होटल और मिश्रित भू उपयोग उद्योग की
भूखंड योजना निकाली थी | नियम और शर्तें कठिन
होने से इनमें आवेदक ही नहीं आए थे। अब इनके
नियमों में बदलाव किया गया है। प्राधिकरण ने
पेट्रोल पंप के भूखंडों की योजना निकालेगा। पहले
पेट्रोल पंप वाले ही आवेदन कर सकते थे। अब सभी
लोग आवेदन कर सकते हैं । बशर्ते वह शर्तों को पूरा
करते हों। अब यह पैसा पांच साल की किस्तों में
जमा करना होगा | प्राधिकरण ने होटल भूखंड योजना
में नियम बदल दिए हैं। फाइव और श्री स्टार होटल
के आवेदन में कुछ कमरों का होटल चलाने की शर्त
थी। यह शर्त हटा दी गई है। इस योजना में चार
भूखंड हैं। आबंटी अब पांच साल की किश्तों में पैसा

जमा कर सकेंगे | प्राधिकरण ने संस्थागत के आवदेन
में भी नियम बदले हैं । इसमें आवंटी को तीन साल
में पैसा जमा करना होगा। इसी तरह मिश्रित भू
उपयोग उद्योग के भूखंडों में कई बदलाव किए गए
हैं। इसमें कुल क्षेत्रफल का 75 प्रतिशत में कोर
‘एक्टिविटी करनी है। 12 प्रतिशत में आवासीय, 8
प्रतिशत में व्यावसायिक और 5 प्रतिशत में संस्थागत
की गतिविधियां हो सकेगी । अब यह नियम प्लाट में
नहीं लागू होगा बल्कि सेक्टर में लागू होगा। इस
योजना में 10 भूखंड हैं और भुगतान तीन साल की
किश्तों में करना होगा । प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग में
भी किश्तों में भुगतान करने की सुविधा दी है।
इसकी भी योजना इसी हफ्ते आएगी। प्राधिकरण
आवासीय भूखंडों की योजना भी निकालेगा। इस
बार योजना में 2675 भूखंड होंगे । इसमें भी किश्तों
में भुगतान की सुविधा मिलेगी। इस योजना को
अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी देखे:-

3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले— अब यूपी बन चुका है सामर्थ्य और...
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट टीम के द्वारा तीज का उत्सव मनाया गया
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
एक्टिव सिटिज़न टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक में उठाए शहर के अहम मुद्दे, जल्द समाधान का आ...
कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगीः सीएम योगी
17 नवंबर से शुरू छठ महापर्व पर नोएडा प्राधिकरण से छठ घाटों पर व्यवस्था करने की मांग
एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी के अध्यक्ष बने प्रदीप भारती
एस्टर पब्लिक स्कूल में हर्षौल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
ग्रेटर नोएडा की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित, एक्टिव सिटीजन टीम ने अथॉरिटी से ठोस कदम उठाने की अपील की...
नोवरा ने विधायक से मिल की सभी 81 गाँवों में जलापूर्ति की मांग
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा संगोष्ठी: समाज में विश्वास निर्माण पर मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर ...
Yamuna Authority: अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लेआउट प्लान को यीडा की मंजूरी, फरवरी में शुरू होगा निर...
स्वच्छता अभियान के तहत जू 3 सेक्टर सी ब्लॉक निवासियों ने किया श्रमदान
ग्रेनो के रहने वाले छात्र ने केपटाउन में लहराया परचम
विशेष चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने पकड़ा 11 लाख 90 हजार रुपए
IBA की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न: उद्योगों के विकास के लिए बनाई नई योजनाएं