यमुना प्राधिकरण का आज एक और कार्यालय सेक्टर-22 डी होगा शुरु
ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण का एक दफ्तर गुरुवार से
यमुना सिटी के सेक्टर-22 डी में शुरू
होगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यमुना
सारथी नाम से सिटी बस चलेगी।
गुरुवार से इसका संचालन शुरू हो
जाएगा। इसका फायदा यमुना प्राधिकरण
क्षेत्र के गांवों के निवासियों को भी
मिलेगा। यमुना प्राधिकरण का दफ्तर
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा में चल
रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर
एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क,
अपैरल पार्क, ट्वाय सिटी समेत कई
औद्योगिक कलस्टर विकसित हो रहे हैं।
जल्द ही यहां पर आबादी भी बसने
लगेगी | इसको ध्यान में रखते हुए यमुना
प्राधिकरण ने अपना साइट आफिस
सेक्टर-22 डी में खोल दिया है। इसमें
तीन डिवीजन के अधिकारी गुरुवार से
बैठेंगे। इस दफ्तर का उद्घाटन गुरुवार
को सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह करेंगे।
गुरुवार को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के
गांव में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी
खबर मिलेगी | अब यमुना सारथी नाम से
सिटी बस चलाने की तैयारी है। बसों का
संचालन गुरुवार से शुरू होगा। ये बसें
नोएडा बॉटेनिकल गार्डन से चलेंगी।
ग्रेटर नोएडा परीचौक, यमुना प्राधिकरण
दफ्तर से होते हुए. गौतमबुद्ध
विश्वविद्यालय के सामने से होते हुए
आवासीय सेक्टर 18, 20, 22 डी,
सेक्टर 32, जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
प्रत्येक घंटे में बॉटेनिक्ल गार्डन से बस
यमुना सिटी के लिए चलेंगी ।
