नोएडा एयरपोर्ट में एमआरओ हब विकसित के लिए बनेगा कंसॉसिटम बनेगा

ग्रेटर नोएडा| नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के
दूसरे चरण में विकसित होने वाले
एमआरओ (मेंट्रीनेंस, रिपेयर एंड
ओवरहालिंग) हब के लिए कंसॉसिटम
बनाने की तैयारी है। इसमें यमुना
इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रालि (यापल),
नायल के साथ एक बड़ी एयरलाइंस को
भी रखा जा सकता | इस चरण में एक
के बजाय दो रनवे बनाने की योजना है।

‘लखनऊ में गुरुवार को नागरिक
उड्डयन विभाग के साथ नोएडा
इंटरनेशनल. एयरपोर्ट _ लिमिटेड
(नायल) की होने वाली बैठक में ये
महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती
है। बैठक में नायल और यापल के
अधिकारी शिरकत करेंगे। जेवर
एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1365
हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा
रहा है। जिला प्रशासन इस प्रक्रिया को

पूरा कर रहा है। इस चरण में एमआरओ
हब के साथ एक रनवे बनाने की योजना
है। अब इसमें बदलाव होने जा रहा है।
इस चरण में अब एक के बजाय दो
रनवे बनाने की तैयारी चल रही है। इस
चरण में इतनी जमीन मौजूद रहेगी कि
दो रनवे आसानी से बनाए जा सकते हैं।
दो रनवे बनने से एमआरओ हब को
और सहूलियत मिलेगी। एयरपोर्ट के

हल लखनऊ में आज नागरिक
उड्डयन विभाग के साथ नोएडा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
(नायल) की होने वाली बैठक
में हो सकता फैसला

हल कुंसोसिटम वनाने में एक बड़ी
एयरलाइंस को किया जा
सकता पामिल

पहले चरण का विकास कर रही कंपनी
यापल एमआरओ हब में भी उतरना
चाहती है। वह इसके लिए एक
कंसॉसिटम बनाने की तैयारी कर रही
है। कंपनी ने इसका प्रस्ताव नायल को
दिया है। अब यह प्रस्ताव गुरुवार को
होने वाली बैठक में रखा जाएगा।
प्रस्ताव के मुताबिक, कंसॉटिएम में
यापल के साथ नायल और एक बड़ी

एयरलाइंस को रखा जाएगा। नायल भी
इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाए
हुए है। वह पहले ही एयरपोर्ट के
निर्माण क्षेत्र में उतरने की अपनी मंशा
जाहिर कर चुकी है।

नियाल की योजना है कि
‘एमआरओ के साथ-साथ यहां पर
एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाने वाली
कंपनियों को भी लाया जाए। अगर यहां
पर एयरपोर्ट की मरम्मत होगी तो उसके
लिए we’d की भी जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए दो विकल्पों पर विचार चल
रहा है। नायल के अधिकारियों का
कहना है कि इसके लिए योजना
निकाली जाए, जिसमें एयरक्राफ्ट के
पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को जमीन
आवंटित की जाए। या फिर पीपीपी
मॉडल अपनाया जा सकता है। गुरुवार
की बैठक में इस प्रस्ताव पर भी फैसला
लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की तारीख बढ़ाई, लॉटरी से होगा आवंटन
आगामी 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
नए आगाज के साथ शुरू हुआ ऑटोएक्स्पो द मोटर शो 2023
स्थानीय किसानों को प्राइवेट अस्पतालों एवं स्कूलों में कानून बनने के बाद भी नहीं मिल रही छूट
एक्टिव सिटिज़न टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक में उठाए शहर के अहम मुद्दे, जल्द समाधान का आ...
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन
विधायक बना तो युवा अधिवक्ताओं को सरकार से चैंबर दिलाने में करूंगा सहयोग- राजकुमार भाटी
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया फिजियोथेरेपी कैम्प
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023: स्वागत की तैयारियां पूरी, शानदार विकास की झलक दिखाएगा मेला
शिव मंदिर से दानपात्र चोरी
कूड़े का निस्तारण न करने पर बिल्डर सोसाइटी पर 1.04 लाख का जुर्माना
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर ग्रेनो के उम्मीदों से कराया अवगत
हत्या के मामले में बंद कैदी ने जेल परिसर में की आत्महत्या
ग्रेनो के 22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग पर पानी का 63 करोड़ बिल बकाया
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में छात्रों को बांटे गए टेबलेट,स्मार्टफोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों का करें प्र...