यीडा 3.40 लाख आबादी आने से पहले आवासीय सेक्टर में उपलब्ध कराएगा सुविधाएं

ग्रेटर नोएडा | सेक्टरों में आबादी आने के बाद लोगों को
मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है।
यमुना प्राधिकरण ने इससे सबक लेते हुए
आबादी आने से पहले आवासीय सेक्टर-18
और 20 में तमाम जरूरी सुविधाएं विकसित
की जाएंगी। यहां पर करीब 3.40 लाख
आबादी रहेगी। इसके लिए सेक्टर में
अस्पताल, स्कूल, मिल्क बूथ, टैक्सी व बस
स्टैंड आदि बनाए जाएंगे | अप्रैल तक इन सभी
गतिविधियों के भूखंडों की योजना आएगी।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 और 20
सबसे बड़े आवासीय सेक्टर हैं । सेक्टर-18 में
12722 और सेक्टर-20 में 11205 आवासीय
भूखंड हैं | इन भूखंडों को प्राधिकरण ने पॉकेट
में बांट रखा है। सेक्टर-18 में 27 और
सेक्टर-20 में 19 पॉकेट हैं। अनुमान है कि
दोनों सेक्टर में 3.40 लाख लोग रहेंगे। इस
आबादी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने
यहां पर जरूरी सुविधाएं विकसित करने की
योजना बनाई है। प्राधिकरण ने दोनों सेक्टर में
प्ले से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक स्कूल
खोलेगा। इसमें 11 स्कूलों के लिए भूखंड
आबंटित हो चुके हैं। डिस्पेंसरी, क्लीनिक व
नर्सिंग होम के भूखंड की योजना आएगी।
इसके अलावा धार्मिक स्थल आठ, मॉल दो,
कन्वेंशन सेंटर दो और प्रदर्शनी सेंटर दो बनाए.

जाएंगे। यमुना प्राधिकरण दोनों सेक्टर में
सामुदायिक केंद्र/बैंक्वेट हॉल बनाएगा।
मिल्क बूथ के भूखंड सीधे कंपनियों को
आबंटित किए जाएंगे।

इसके अलावा टैक्सी और चार बस
स्टेशन विकसित किए जाएंगे। आम लोगों

की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन के लिए
भी जमीन दी जाएगी। दोनों सेक्टर में चार
पुलिस स्टेशन बनेंगे। ओल्ड ऐज होम,
पब्लिक लाइब्रेरी, आईटीआई और एक
विश्वविद्यालय खोलने के लिए भूखंड
आबंटित किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

करंट से जला शरीर, उठता रहा धुआं... हाईटेंशन लाइन से चिपककर रह गई बुजुर्ग महिला; दर्दनाक मौत
17 नवंबर से शुरू छठ महापर्व पर नोएडा प्राधिकरण से छठ घाटों पर व्यवस्था करने की मांग
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में सेक्टर वासी आवारा पशु और आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान
यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसले, एयरपोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स और इलेक...
बाराही मंदिर सूरजपुर परिसर में स्थित चमत्कारिक सरोवर में स्नान करने से दूर हो जाते हैं, चर्म रोग
कौन है विश्‍व का अव्‍वल शहर, भारत के किस शहर का नाम सूची में शामिल ?
मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को मिला प्रथम स्थान
दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
Yamuna Authority: नागरिकों को मिला एक और तोहफा, यमुना प्राधिकरण -परिवहन विभाग के सौजन्य से बॉटेनिकल...
जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज ना करें : मुख्यमंत्री
फिरोजाबाद में 12 सितंबर 2023 को ईपीसीएच ने “इनोवेटिव पैकेजिंग फॉर ग्लास हैंडीक्राफ्ट्स प्रोडक्ट” कार...
ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को जल्द मिलेगा पहला एसटीपी
जॉर्डन में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जोंटी भाटी का भाजपा नेता अन्नू पंडित ने किया स्वा...
आईआईएमटी की बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कॉम्युनिकेशन की छात्रा ने सीसीएसयू में किया टॉप
ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया रक्तदान शिविर