यमुना प्राधिकरण आबंटियों के साथ मौके पर बैठक कर भूखंड पर देगा कब्जा

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण के आबंटियों को अपने भूखंड
पर कब्जा लेने के लिए प्राधिकरण
कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।
प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर जाकर
आबंटियों के साथ बैठक करेंगे और कब्जा
लेने आ रही समस्याओं का मौके पर
समाधान करेंगे। प्राधिकरण इसके लिए 20
मार्च से 27 मार्च तक का समय ऑन स्पॉट
मीटिंग कर कब्जा देने जा रहा है। सेक्टर
में अगर कोई विकास कार्य अधूरा रह गया
है तो उसे प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत
पूरा करेंगे। भूखंड पर कब्जा मिलने के
साथ ही आबंटियों को भूखंड पर निर्माण
कार्य कराने के लिए तैयारी शुरु करनी है।

प्राधिकरण कई सेक्टरों में पिछले दो-
तीन महीने से बेसिक सुविधाएं उपलब्ध
कराने के लिए तेजी से काम कर रहा है।
यह काम अब लगभग पूरा हो गया है। कुछ
स्थानों पर चल रहा है तो वहां अंतिम चरण
में चल रहा है। यह ऐसे सेक्टर हैं जहां
विभिन्‍न योजनाओं में प्राधिकरण भूखंड
आबंटित कर रखे हैं लेकिन अभी इन
भूखंड़ों पर कब्जा नहीं दिया गया है।
जनवरी में यह कब्जा दिए जाने की अंतिम
तिथि निर्धारित थी लेकिन रोड शो और
ग्लोबल इंवेस्टर समिट में व्यस्त होने के
चलते प्राधिकरण इन सेक्टरों में बेसिक
सुविधाओं जिनमें सड़क, बिजली, पानी,
सीवर आदि कई तरह के कार्य नहीं करा
पाई थी लेकिन अब पिछले दो महीने से
यह काम तेजी से चल रहे हैं।

20 मार्च से ऐसे आबंटियों को साथ
ऑन स्पॉट मीटिंग कर उन्हें कब्जा देते हुए
प्लॉटों का कब्जा दिए जाने की प्रक्रिया
शुरु हो रही है। यमुना एक्सप्रेस वे

औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह
ने बताया कि 20 मार्च को सेक्टर-28
मेडिकल डिवाइस पार्क के आबंटियों के
साथ मौके पर बैठक रखा गया है, जहां पर
आबंटियों से समस्याएं सुनने के साथ
कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
22 मार्च को अपरैल पार्क, 24 मार्च को
टॉय पार्क, 27 मार्च को सेक्टर-32 व 33
में मौके पर आबंटियों के साथ बैठक की
जाएगी | बैठक के दौरान सेक्टर के अंदर
कोई विकास कार्य अधूरा रह गया है, उसे
जल्द पूरा किया जाएगा। आबंटियों को
भूखंड पर कब्जा लेने में कोई दिक्कत आ
रही है तो उसे भी दूर किया जाएगा।
आबंटियों को भूखंड पर कब्जा लेने के
लिए चेक लिस्ट जारी की जाएगी।
प्राधिकरण की तैयारी है कि 31 मार्च तक
आबंटियों को भूखंड पर कब्जा मिल जाए।
कब्जा मिलने के साथ ही आबंटी मौके पर
निर्माण कार्य भी शुरू कर दें।

यह भी देखे:-

जनगणना कर्मियों के लिए जरूरी सूचना, अफवाहों पर न करें भरोसा
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
उ.प्र. रेरा द्वारा परियोजनाओं के क्यू.पी.आर. भरने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारउ.प्र. रेरा द्वारा...
कर्म योग एवं सड़क सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी, इंस्टाग्राम पर 70 लाख के पार हुए फॉलोअर्स
गलगोटिया विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके रणनीति स...
हर घर के आँगन की मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनेगा अमृत गार्डन।
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया संविधान दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान
दुनिया में सबसे बड़ा होगा यीडा के प्रस्तावित पॉड टैक्सी का कॉरिडोर
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुआवजा बढ़ाने की मांग तेज , विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सर्किल रेट समीक्षा ...
कुमार हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
ग्रेनो प्राधिकरण की हाईकोर्ट में हार, कर्मचारियों को करना पड़ेगा करोड़ों का भुगतान
गाजियाबाद के वोटरों को वोटिंग के दिन छुट्टी, गौतमबुद्ध नगर में काम करने वालों का वेतन नहीं कटेगा: डी...
जनता दर्शन में CM का लोगों को भरोसा, मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा: सीएम योगी
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित महान विभूतियों का जी.पी गोस्वामी, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग ने किया स्...
दिल्ली: दीपावली की तरह ही गणेश चतुर्थी भी मनाएगी केजरीवाल सरकार, सीएम करेंगे पूजा, होगा लाइव प्रसारण