यीडा के सेक्टर-33 में 75 एकड़ में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर
ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करेगा।
75 एकड़ में विकसित होने वाले ट्रांसपोर्ट नगर
में 147 भूखंड होंगे। इसकी योजना अप्रैल में
आएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग का भी
प्रावधान किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर विकसित
करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले
डीपीआर बनाई गई थी। अब उसमें कुछ संशोधन
किए गए हैं। पहले भूखंड की संख्या 87 थी और
इनका आकार बड़ा था। अब भूखंड की संख्या बढ़ा
दी गई है और इनका आकार छोटा कर दिया गया।
ट्रांसपोर्ट नगर में 120 वर्ग मीटर, 512, 640, 820
और 1200 वर्ग मीटर के भूखंड होंगे। इनका
आबंटन ड्रा के जरिए किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर
में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई
जाएगी | एक पार्किंग करीब 10 एकड़ में बनेगी ।
जबकि दूसरी पार्किंग 1328 वर्ग मीटर में बनाई
जाएगी। 120 वर्ग मीटर वाले भूखंड के आगे भी
पार्किंग के लिए जगह दी जाएगी | ट्रांसपोर्ट नगर में
बैंक, एडमिन ब्लॉक, रेस्टॉरेंट , पंप, सर्विस
स्टेशन, धर्म कांय आदि की भी सुविधा विकसित
की जाएगी। इनके लिए भूखंड तय किए जाएंगे
और इनका भी आबंटन किया जाएगा। अधिकारियों
के मुताबिक अप्रैल में योजना निकाली जाएगी |