किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को तेज करने हुआ फैसला

परी चौक गुर्जर भवन पर किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को तेज करने का निर्णय हुआ- 22 अगस्त के युवाओं के आंदोलन के लिए युवा टीम ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान- आज धरने के 96 वें दिन धरना प्रदर्शन स्थल पर आजाद खान ने धरने की अध्यक्षता की और संचालन सतीश यादव ने किया धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार है और प्राधिकरण सरकार की संस्था है गौतम बुद्ध नगर जिले से एक लोकसभा सांसद एक राज्यसभा सांसद तीन विधायक और एक एमएलसी है किसान लंबे अरसे से अपने मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं परंतु किसी भी जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता में किसान और किसानों के मुद्दे नहीं हैं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में उनके अपने कारोबार और अपने काम तो हैं परंतु किसानों के कामों को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है यहां तक की विधायक और सांसद जब भी आंदोलन में हस्तक्षेप करने आए हैं तो सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर ही आए हैं और उन्होंने कभी भी अपनी जिम्मेदारी जनता और किसानों की ओर अपनी कोई जिम्मेदारी महसूस नहीं की है ना ही धरने पर आकर कभी उन्होंने धरने को समर्थन दिया है इस तरह उनकी भूमिका स्पष्ट है जनप्रतिनिधि सरकार के साथ खड़े हैं सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर माननीय राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर किसानों के साथ समझौता करने आए थे और उनके किए समझौते का सरकार ने पालन भी नहीं किया है अभी भी किसान सभा लगातार इस इंतजार में है कि वह किसानों से किए अपने वादे को पूरा करेंगे इस संबंध में उन को शामिल कर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बातचीत होनी है परंतु माननीय सांसद के समय नहीं देने के कारण वह वार्ता भी लटकी हुई है इसलिए किसान सभा ने अपने आंदोलन को तेज करने के लिए 22 तारीख को नौजवानों के रोजगार के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है जिसके लिए किसान सभा की नौजवान कमेटी गांव में सघन प्रचार अभियान कर रही है किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि किसान सभा ने धरना प्रदर्शन जिन मुद्दों को लेकर शुरू किया है उन्हें हल करके ही दम लिया जाएगा किसान सभा के नेता रणवीर मास्टर जी ने ऐलान करते हुए कहा कि 10% प्लाट, भूमिहीनों के 40 वर्ग मीटर के प्लाट, रोजगार की नीति और नए कानून को लागू करा कर ही आंदोलन खत्म होगा नौजवान कमेटी के अध्यक्ष सुशांत भाटी ने कहा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या है प्राधिकरण ने हजारों हेक्टेयर जमीन ली है जिससे ढाई लाख से ज्यादा किसान प्रभावित हैं और हजारों किसान जमीन जाने के कारण विस्थापित हुए हैं और उनके रोजगार गए हैं आज तक भी प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहण से प्रभावित किसान परिवारों के लिए रोजगार की कोई नीति नहीं है एक भी नौजवान को प्राधिकरण के माध्यम से प्राधिकरण अथवा किसी फैक्ट्री में रोजगार नहीं मिला है नौजवान आक्रोशित हैं और 22 तारीख को बड़ी संख्या में रोजगार के मुद्दे पर प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज गुर्जर भवन परी चौक पर सुनील फौजी के संयोजन में किसान सभा ने एनसीआर के सभी किसान संगठनों की बैठक बुलाई बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर वर्तमान में चल रहे आंदोलन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया और मिलकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया सुनील फौजी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों में व्यापक एकता बनाने के मकसद से सभी संगठनों को आज यहां आमंत्रित किया गया है और नए कानून को लागू ने करके और किसानों की जमीनों को कौड़ियों के भाव हड़प कर किसानों का भयंकर शोषण किया गया है आंदोलन का मकसद है की भूमि अधिग्रहण में नए कानून को पूरी तरह लागू कराया जाए और इसके लिए आंदोलन को व्यापक बनाते हुए मजबूत किया जाएगा। आज धरने को जनवादी महिला समिति की दिल्ली कमेटी की नेता आशा शर्मा आशा यादव चंदा बेगम गुड़िया रेखा चौहान ने संबोधित किया धरने को धुनीराम भाटी सुरेंद्र यादव सूबेदार ब्रह्मपाल अजय पाल भाटी यतेंद्र मैनेजर संदीप भाटी प्रशांत भाटी मोहित नागर सुरेश यादव प्रेमवती वीरवती तिलक देवी पूनम भाटी संजय नागर चंद्रपाल सैनी मोनू मुखिया मोहित यादव ने संबोधित किया धरने पर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
सियासत से सत्ता : गुजरात के बदलाव में यूपी के लिए भी बड़ा संदेश, असंतुष्टों को नसीहत
लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
ट्रेड शो से विद्यार्थियों को जोड़ें शिक्षण संस्थान, होटल अतिथियों को दें बेहतर सुविधाएं, डीएम की बैठ...
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
स्थपना दिवस पर सन्देश यात्रा निकाल रहे कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
मोटो जीपी रेस के मद्देनजर आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने बुद्धा सर्किट का किया दौरा
अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
नए एंटरप्रिन्‍योर्स के लिए वरदान साबित हो रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर संगोष्ठी का आयोजन
Krishna Janmashtami 2023: आज या कल... कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव?
प्रोमोटर द्वारा इकाई मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक धनराशि की मांग करने से पहले एग्रीमेन्ट फॉर सेल/बी.ब...
यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित गांवों में बनेगी विकास और स्वच्छता समिति, ग्रामीण करेंगे निगरानी
यमुना प्राधिकरण एजूकेशन हब बनने की ओर अग्रसर, दो विवि और एक मेडिकल को भूखंड आवंटित
IEA की पहल: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वितरण अभियान, 100 श्रमिकों को मिला लाभ