दोस्त ने किया दोस्त का क़त्ल

ग्रेटर नोएडा : बीते 18 नवंबर को बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गाँव के शनि बाजार के पास गांव में कौशल पुत्र देवेंद्र नाम के युवक की गोली मरकर हत्या कर दी गई थी। आज इस मामले में बिसरख पुलिस ने घटना के एक आरोपी मनीष पुत्र अजय पाल निवासी महावर थाना बादलपुर जो फिलहाल चिपियाना गांव में ही रह रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और मृतक कौशल का मोबाईल फ़ोन बरामद किया है।

एसएचओ बिसरख अजय कुमार शर्मा ने बताया घटना का मुख्या आरोपी नवीश कुमार पुत्र अजय पाल निवासी महावर थाना बादलपुर जो पुलिस के निरंतर दबिश वह प्रभावी कार्यवाही के भय से अपनी जमानत तुड़वाकर न्यायालय एसीजेएम 3 गौतम बुद्ध नगर और दूसरा आरोपी विशाल उर्फ़ उम्मेद पुत्र सोमनाथ प्रसाद निवासी पंच लोक कॉलोनी चिपियाना बुजुर्ग थाना बिसरख थाना विजय नगर के पूर्व के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर न्यायालय गाजियाबाद से आज सरेंडर कर जेल चले गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि हम चारों दोस्त थे व एक ही मोहल्ले में रहते थे। घटना की रात हम बैठे शराब पी रहे थे तो नवीश व कौशल का पैसो के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद नवीश ने कौशल को पिस्टल से गोली मार दी ! एसएचओ अजय शर्मा ने बताया बहुत जल्द दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

एटीम कार्ड व पैसे लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
शामली में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता के हत्यारोपी, 50 हज़ार का था ईनाम
विभिन्न जगहों से सात गिरफ्तार
सड़क किनारे मिली मैनेजर की लाश, लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका
गैंगस्टर एक्ट में वांछित खनन माफिया गिरफ्तार, यमुना नदी में करता था अवैध बालू खनन
बाइक सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों घायल, चोरी के मामले चल रहे थे फरार
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
किसान को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
ग्रेटर नोएडा : दोहरे हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
मतदाताओं को रिझाने लाई जा रही शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर में नए कानून के तहत थाना सूरजपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
हथियार के बल पर लाखों की लूट
नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद से अपहृत शशांक गुप्ता सकुशल बरामद, पुलिस मुठभेड़ में 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो बदमाश हुए घ...
ज्वेलर को गोली मारकर बदमाशों ने की लूट, हालत नाजुक