जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एमआरओ हब का बनेगा प्रमुख केद्र

ग्रेटर नोएडा| जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में एमआरओ हब विकसित होगा। इसमें विमानों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां भी आएंगी । इस उद्योग से जुड़ी कंपनियों से प्रस्ताव लेने के लिए अगले हफ्ते ईओआई निकाली जाएगी। कंपनियों के प्रस्ताव आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन की अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन किसानों को मुआवजा बांट रहा है। दूसरे चरण में ‘एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयरिंग’एंड ओवरहालिंग) हब विकसित करने की योजना है। इसके लिए एक डेडीकेटेड रनवे भी बनाया जाएगा। अभी तक देश में विमानों की मरम्मत के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस हब के विकास में कौन-कौन सी कंपनियां आ सकती हैं, इसको लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) अगले हफ्ते तक ईआओआई निकालेगा। इसके जरिए इस उद्योग से जुड़ी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे | प्रस्ताव में उनसे यह जानने का प्रयास रहेगा कि वह किस तरह से इस उद्योग में आएंगी |

प्रस्ताव आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। नियाल की योजना है कि ‘एमआरओ के साथ-साथ यहां पर एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को भी लाया जाए। अगर यहां पर एयरपोर्ट की मरम्मत होगी तो उसके लिए पार्ट्स की भी जरूरत पड़ेगी।

नियाल के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए योजना निकाली जाए, जिसमें एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को जमीन आबंटित की जाए। यहां पर इस उद्योग से जुड़ी कंपनियों को लाने का प्रयास रहेगा।

यह भी देखे:-

सड़क हादसों में 7 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत
रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर, अतिक्रमण पर 15 दिन में...
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न : डीएम बी.एन. सिंह
क्यूएस सस्टेनेबिलिटी 2026 रैंकिंग में गलगोटियाज़ की बड़ी उपलब्धि, देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल
महिला उन्नति संस्था ने "राष्ट्रीय बालिका दिवस" पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया, आयोजित किया निबंध और ...
ग्रेटर नोएडा के बाहरी सेक्टरों के लिए नई बस रूट की मांग, एक्टिव सिटीजन टीम ने सौंपा ज्ञापन
प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत जेवर को मिला बड़ा तोहफा : धीरेन्द्र सिंह
गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानि...
दर्दनाक: सड़क हादसे में दंपत्ति समेत एक ही परिवार के तीन की मौत, मचा कोहराम 
एनटीपीसी दादरी में एनडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू अभ्यास, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
राष्ट्रपति महात्मा गाँधी व शास्त्री जयंती पर कमीशनर अलोक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की 
ट्यूबवेल पर पानी पीने गए दादा पोते की करंट लगने से मौत, मुकदमा दर्ज
खेरली नहर में दो युवक डूबे,  एक को बचाया गया 
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया मिंडा सिल्का में ब्लड डोनेशन कैंप
बच्चे चोरी होने की झूठी अफवाह फैली
दहेज मुक्त विवाह की प्रेरक पहल: शगुन में लिया केवल 1 रुपया