नवनियुक्त उत्तर प्रदेश रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी से नेफोमा टीम ने मीटिंग कर समस्याओं से अवगत कराया

ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी से नेफोमा टीम ने मीटिंग कर जनपद में फ्लैट बॉयर्स की समस्याओं से अवगत कराया ।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा के अध्यक्ष बनाए बनाए जाने पर अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी को बधाई देते हुए गौतम बुद्ध नगर में फ्लैट बॉयर्स की निम्नलिखित समस्याओं से आपको अवगत कराया, जिसमे रुद्रा केबिनोज, गुलशन बेलिना, रेडिकोन वेदांतम, शुभकामना सिटी आदि सोसायटी की समस्याओं पर चर्चा भी की

1 गौतम बुद्ध नगर में हजारों फ्लैट निवासियों की रजिस्ट्री अटकी हुई है जिससे वह मालिकाना हक से वंचित है

2 हजारों फ्लैट निवासी पिछले 12 साल से अपने फ्लैट के इंतजार में है बिल्डर परियोजनाओं में कोई कार्य नहीं हो रहा है

3 बहुत सी सोसाइटी में जिसमें फ्लैट बॉयर्स को फ्लैट तो मिल गए लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सोसाइटी में गंदगी का अंबार है बेसमेंट में पानी भरा हुआ है कूड़ा डंप किया जाता है ऐसी सोसाइटियों पर नकेल कसने की आवश्यकता है

4 सोसाइटियों का स्ट्रक्चर ऑडिट कराया जाना अति आवश्यक है, बिल्डरों द्वारा मनमाने ढंग से ओसी / सीसी प्राप्त की गई है जबकि सोसायटी में न फायर सिस्टम काम करते है न एसटीपी न लिफ्ट का सही रख रखाव होता है

5. आरसी काटने में देरी व आरसी का रिकवरी इंप्लीमेंटेशन में देरी होना ।

आज की मीटिंग में नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, सदस्य अजय कुमार, अविनाश सिंह, अमित कुमार, आशीष बंसल, अनीता बासु, रफी अहमद आदि शामिल रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ने शुरू किया नया सेवा सत्र, 100 छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी ...
GIMS में भारत के पहले सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक का उद्घाटन
आईजी मेरठ ने नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का किया उद्घाटन
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
ग्रेटर नोएडा : यूथ फेस्टिवल में पीएम मोदी के शामिल होने की सम्भावना, तैयारी में जुटा प्रशासन
एक बार फिर कोरोना केस का हुआ विस्फोट
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम बी.एन. सिंह ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश
आईटीआई नोएडा में प्रवेश का अंतिम अवसर: 30 अगस्त तक वॉक-इन प्रक्रिया से आवेदन करें
सेक्टर डेल्टा टू के पार्कों और ओपन जिम की हालत दयनीय, निवासियों में नाराजगी निवासियों ने प्रशासन से ...
COVID 19 केयर फंड में हिन्दू युवा वाहिनी ने सहयोग किया
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
"ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, हजारों देशभक्तों...
स्वदेशी जागरण मंच गौतमबुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी गठित, शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. शशांक शर्मा बने ...
शारदा स्कूल ऑफ लॉ की पहल: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
गणेशोत्सव 2019 में लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति , संगीत वादन, गायन एवं नृत्य का कलाकारों ने दिया लाइव...
बिलासपुर कस्बे में  स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए संजय भैया ने सीएमओ को दिया ज्ञापन