फिल्म सिटी विकासकर्ता चयन के लिए टेंडर की तारीख बढ़ी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में
फिल्म सिटी विकसित करने की योजना बनाई
है। इसमें 220 एकड़ व्यवसायिक भू उपयोग
की जमीन और बाकी जमीन औद्योगिक
उपयोग की है। फिल्म सिटी के विकासकर्ता
के चयन के लिए निकाले गए टेंडर की तिथि
‘फिर बढ़ा दी गई है। अब कंपनियां 31 मार्च
तक टेंडर जमा कर सकती हैं। यमुना
प्राधिकरण को उम्मीद है कि फिल्म सिटी के
विकास के लिए बड़ी कंपनियां आएंगी।
‘पीपीपी मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना
पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें
अधिकतर जमीन यमुना प्राधिकरण के पास
मौजूद है। यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए
ग्लोबल टेंडर निकाले थे। इसमें आवेदन करने
की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी। अब 31
मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।