भाजपा कार्यकर्ता को गोली से उड़ाने वाला वाला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : सोमवार की रात दनकौर कस्बा में हुई भाजपा कार्यकर्ता सागर शर्मा के हत्या मामले में आज दनकौर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा को सलारपुर अंडरपास के निकट धर दबोचा।
बता दें दीपक वर्मा और मनोज वर्मा ने सागर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मनोज वर्मा को कल ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि घटना का वांटेड मुख्य अभियुक्त दीपक वर्मा आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से 1 पिस्टल .32 बोर, 1 कारतूस .32 बोर, एक स्कूटी दो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी दीपक वर्मा ने बताया मृतक सागर शर्मा उसे गाली दे रहा था। जिसके बाद उसे गोली से उड़ा दिया। दोनों आरोपी निकाय चुनाव में दनकौर चेयरमैन के पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सोनू वर्मा के भाई हैं।